करेंट अफेयर्स क्विज़: 25 फरवरी 2019

Feb 25, 2019, 17:06 IST

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स – ऑस्कर पुरस्कार-2019 और टी-20 क्रिकेट रिकॉर्ड संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

Current Affairs Quiz in hindi
Current Affairs Quiz in hindi

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स – ऑस्कर पुरस्कार-2019 और टी-20 क्रिकेट रिकॉर्ड संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. जीएसटी परिषद ने निर्माणाधीन परियोजनाओं में मकानों पर जीएसटी की दर 12% से घटाकर कितना करने की घोषणा की है?
a.    10%
b.    8%
c.    6%
d.    5%


2. ऑस्कर पुरस्कार समारोह 2019 में निम्नलिखित में से किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला?
a.    रोमा
b.    ब्लैक पैंथर
c.    ग्रीन बुक
d.    ब्लैकलेंसमैन


3. निम्नलिखित में से किस गायिका को फिल्म ‘ए स्टार इज़ बॉर्न’ के गाने ‘शैलो’ के लिए बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग केटेगरी का ऑस्कर पुरस्कार मिला है?
a.    कायली मिनोग
b.    लेडी गागा
c.    रेबेका कार्टर
d.    जूडी रूट्स


4. भारत की पृष्ठभूमि पर बनी किस फिल्म को हाल ही में ऑस्कर-2019 पुरस्कार समारोह में बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट पुरस्कार मिला है?
a.    पीरियड. एंड ऑफ सेंटेस
b.    फर्स्ट मैन
c.    स्किन
d.    ब्लैकलेंसमैन


5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में किस स्थान से प्रधानमंत्री किसान योजना (प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना) का शुभारंभ किया है?
a.    गोरखपुर
b.    वाराणसी
c.    आगरा
d.    उज्जैन


6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस स्थान पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया?
a.    वड़ोदरा
b.    नई दिल्ली
c.    मुंबई
d.    पुडुचेरी


7. निम्नलिखित में से कौन-सा खिलाड़ी 4 गेंदों में 4 विकेट लेने वाला अंतर्राष्ट्रीय टी-20 इतिहास में पहला और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में दूसरा गेंदबाज़ बन गया है?
a.    आर अश्विन
b.    जसप्रीत बुमराह
c.    कुलदीप यादव
d.    राशिद खान


8. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में महिला सशक्तिकरण के लिए फिक्की सीएसआर अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
a.    जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड
b.    रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड
c.    हिंदुस्तान यूनिलिवर
d.    डाबर लिमिटेड


9. निम्नलिखित में से किस राज्य ने हाल ही में सुजलाम सुफलाम जल संचय अभियान के दूसरे संस्करण को लॉन्च किया?
a.    राजस्थान
b.    हरियाणा
c.    गुजरात
d.    तेलंगाना


10.  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाल ही में किस स्थान पर अपोलेमेडिक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया?
a.    सूरत
b.    लखनऊ
c.    हैदराबाद
d.    कोच्चि


उत्तर:

1. d. 5%
विवरण:
माल एवं सेवा कर (GST) परिषद ने निर्माणाधीन परियोजनाओं में मकानों पर जीएसटी की दर 12% से घटाकर 5% कर दी है और इसमें इनपुट कर का लाभ खत्म करने का फैसला किया है.

2. c. ग्रीन बुक
विवरण:
ऑस्कर 2019 में बेस्ट फिल्म कैटेगरी में आठ फिल्मों को आखिरी सूची में रखा गया था. सभी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए 'ग्रीन बुक' ने बेस्ट फिल्म कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया.

3. b. लेडी गागा
विवरण:
लेडी गागा को फिल्म ‘ए स्टार इस बॉर्न’ (A Star is Born) के लिए ऑस्कर अवॉर्ड-2019 मिला और ये गायिका स्टेज पर रोने लगी. बतौर अभिनेत्री लेडी गागा ने पहली बार ऑस्कर में शिरकत की थी.

4. a. पीरियड. एंड ऑफ़ सेंटेंस
विवरण:
भारतीय पृष्ठभूमि पर बनीं फिल्म 'पीरियड. एंड ऑफ सेंटेस' को भी बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट का अवॉर्ड मिला है. इसमें पीरियड्स के मुद्दे को उठाया गया है. इस फिल्म को रयाक्ता जहताबची और मैलिसा बर्टन ने निर्देशित किया है.

5. a. गोरखपुर
विवरण:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 24 फरवरी को गोरखपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) योजना का शुभारंभ किया गया. इसमें छोटे और सीमांत किसानों के लिये 6,000 रुपए की आय समर्थन राशि दी जाएगी.
 
6. b. नई दिल्ली
विवरण:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 फरवरी 2019 को नई दिल्ली में एक औपचारिक समारोह के दौरान राष्ट्र को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक समर्पित किया. इंडिया गेट के पास राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, उन जवानों के लिए एक श्रद्धांजलि है, जिन्होंने आजादी के बाद देश की रक्षा के लिए अपना जीवन का बलिदान दिया है.

7. d. राशिद खान
विवरण:
आयरलैंड के खिलाफ खेले गये मैच में राशिद खान 4 गेंदों में 4 विकेट लेने वाले अंतर्राष्ट्रीय टी-20 इतिहास में पहले और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में केवल दूसरे गेंदबाज़ बन गए हैं.

8. a. जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड
विवरण:
जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड को हाल ही महिला सशक्तिकरण के लिए फिक्की सीएसआर अवार्ड से सम्मानित किया गया है.

9. c. गुजरात
विवरण:
गुजरात ने सुजलाम सुफलाम जल संचय अभियान के दूसरे संस्करण को लांच किया, इस योजना का उद्देश्य जल संचय को बढ़ावा देना है. इस योजना के तहत मानसून से पहले जल भण्डारण स्थलों को गहरा किया जायेगा, जिससे वे अधिक मात्र में जल को भंडारित कर सकें.

10.  b. लखनऊ
विवरण:
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाल ही में लखनऊ में अपोलेमेडिक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया. राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि अपोलेमेडिक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल राज्य तथा क्षेत्र के लोगों को उचित मूल्य पर अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगा.

Gorky Bakshi is a content writer with 9 years of experience in education in digital and print media. He is a post-graduate in Mass Communication
... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News