करेंट अफेयर्स क्विज़: 26 जून 2018

Jun 26, 2018, 19:30 IST

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स डैनी फॉरे, कोआर्डिनेट पेट्रोल आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

Current Affairs Quiz in hindi
Current Affairs Quiz in hindi

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स डैनी फॉरे, कोआर्डिनेट पेट्रोल आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. निम्नलिखित में से किस कम्पनी द्वारा हाल ही में रत्नागिरी रिफाइनरी विकसित किये जाने के लिए भारत के साथ अनुबंध किया गया है?
a.    बोइंग
b.    सऊदी अरामको
c.    डेव एंड स्मिथ
d.    विल्सन केमिकल्स


2. निम्नलिखित में से किस यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा विश्व का सबसे छोटा कंप्यूटर विकसित किया गया है?
a.    ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी
b.    कोलंबिया यूनिवर्सिटी
c.    मिशिगन यूनिवर्सिटी
d.    कोलरैडो यूनिवर्सिटी


3. भारत के किस पड़ोसी देश द्वारा अगले महीने स्वदेश निर्मित उपग्रह का प्रक्षेपण किया जायेगा?
a.    बांग्लादेश
b.    पाकिस्तान
c.    श्रीलंका
d.    म्यांमार


4. बांग्लादेश के नये सेना प्रमुख का क्या नाम है?
a.    जनरल अजीज अहमद
b.    जनरल तारिक अनवर
c.    जनरल अली ओवैसी
d.    जनरल करीम मुहम्मद


5. सेशेल्स के राष्ट्रपति डैनी फॉरे की भारत यात्रा के दौरान भारत और सेशेल्स के मध्य कितने समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये?
a.    छह
b.    सात
c.    आठ
d.    नौ


6. भारत के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बनने वाले खिलाड़ी का क्या नाम है?
a.    आर. शाकुंतलम
b.    समर्थ शाह
c.    विपिन चंद्रा
d.    आर. प्रागनानांधा


7. अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच घरेलू उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने के मकसद से ईरान के उद्योग, खनन और व्यापार मंत्रालय ने कितने वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है?
a. 1,339
b. 2,339
c. 3,339
d. 1,939


8. 'आईफा अवॉर्ड्स 2018' में किस अभिनेता को भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए 'आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन इंडियन सिनेमा' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया?
a. अजय देवगन
b. अनुपम खेर
c. सलमान खान
d. आमिर खान


9. नौसेना अभ्यास 'कोआर्डिनेट पेट्रोल' का पहला संस्करण भारत और किस देश के बीच किया जाएगा?
a. नेपाल
b. रूस
c. बांग्लादेश
d. पाकिस्तान


10. निम्न में से किस राज्य सरकार ने भूमिगत पानी की कमी की जांच करने हेतु ‘पानी बचाओ पैसे कमाओ’ योजना शुरू की है?
a. बिहार सरकार
b. पंजाब सरकार
c. झारखण्ड सरकार
d. राजस्थान सरकार


11. नशीली दवाओं के सेवन और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस' निम्न में से किस दिन मनाया जाता है ?
a. 26 जून
b. 15 जून
c. 10 जून
d. 14 जून


12. यूरोजोन के मंत्रियों ने निम्न में से किस देश में चल रहे वित्तीय संकट के खत्म होने की घोषणा करते हुए कर्ज माफ करने की मंजूरी दे दी ?
a. रूस
b. तुर्की
c. ईरान
d. ग्रीस


उत्तर:
1. b. सऊदी अरामको

विवरण: सऊदी अरामको और एडनॉक ने महाराष्ट्र के रत्नागिरी में एकीकृत रिफाइनरी एवं पेट्रो-रसायन परिसर को संयुक्त रूप से विकसित एवं निर्मित करने के लिए 25 जून 2018 को एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये.

2. c. मिशिगन यूनिवर्सिटी
विवरण: मिशिगन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा विश्व का सबसे छोटा कंप्यूटर विकसित किया गया है.

3. b. पाकिस्तान
विवरण: पाकिस्तान अगले महीने पहली बार स्वदेश निर्मित उपग्रह का प्रक्षेपण करेगा. उपग्रह के सफल रूप से प्रक्षेपित होने के बाद यह देश तकनीकी रूप से विकासशील देशों में शामिल हो जायेगा.

4. a. जनरल अजीज अहमद
विवरण: जनरल अजीज अहमद बांग्लादेश के नये सेना प्रमुख बनाए गये.

5. a. छह
विवरण: सेशेल्स के राष्ट्रपति डैनी फॉरे की भारत यात्रा के दौरान 25 जून 2018 को छह समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये.

6. d. आर. प्रागनानांधा

विवरण:  चेन्नई के आर. प्रागनानांधा भारत के पहले सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बन गये हैं. विश्व स्तर पर इस उपलब्धि के साथ वे दूसरे स्थान पर हैं.

7. a. 1,339
विवरण: अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच घरेलू उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने के मकसद से ईरान के उद्योग, खनन और व्यापार मंत्रालय ने 1,339 वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है.

8. b. अनुपम खेर
विवरण: 'आईफा अवॉर्ड्स 2018' में अभिनेता अनुपम खेर को भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए 'आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन इंडियन सिनेमा' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

9. c. बांग्लादेश
विवरण: कोआर्डिनेट पेट्रोल का पहला संस्करण 27 जून से भारत और बांग्लादेश के बीच किया जाएगा. इस अभ्यास का उद्देश्य भारत और बांग्लादेश के बीच रक्षा संबंधों को सुधारना है.

10. b. पंजाब सरकार
विवरण: पंजाब सरकार ने भूमिगत पानी की कमी की जांच करने के लिए पानी बचाओ पैसे कमाओ योजना शुरू की है. इस योजना के तहत, किसानों को ट्यूब अच्छी तरह से कम उपयोग के लिए मौद्रिक लाभ मिलेगा.

11. a. 26 जून
विवरण: विश्व भर में 26 जून को नशीली दवाओं के सेवन और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया गया.

12. d. ग्रीस
विवरण: यूरोजोन के मंत्रियों ने संकट के खत्म होने की घोषणा करते हुए कर्ज माफ करने की मंजूरी दे दी. उनका यह कदम देश के सुनहरे भविष्य की ओर कदम बढ़ाने जैसा है.

 

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More

    यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

    एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

    AndroidIOS

    Trending

    Latest Education News