जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स – पाकिस्तान में हिंदू पीठ और डब्ल्यूएचओ रिपोर्ट संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. पाकिस्तान द्वारा हाल ही में हिंदू तीर्थयात्रियों के लिए किस पीठ के दर्शन हेतु गलियारे को खोलने की मंजूरी प्रदान की गई है?
a. श्रद्धा पीठ
b. जोगियान पीठ
c. कटासराज मंदिर
d. शारदा पीठ
2. भारत ने किस देश के साथ मिलकर श्रीलंका स्थित हंबनतोता बंदरगाह पर ऑयल रिफाइनरी के निर्माण का काम शुरु किया है?
a. जॉर्डन
b. यूएई
c. ओमान
d. ईरान
3. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में ग्लोबल टीचर प्राइज से सम्मानित किया गया है?
a. पीटर ताबिची
b. अल वाहिद नूर
c. डेविड सेंडर्स
d. जॉन मेकिंग्स
4. निम्नलिखित में से किस स्वदेशी तोप को हाल ही में भारतीय सेना में शामिल किया गया है?
a. अर्जुन
b. नाशक
c. धनुष
d. लक्ष्य
5. भारत विश्व आर्थिक फोरम ग्लोबल एनर्जी ट्रांजीशन इंडेक्स 2019 में किस स्थान पर है?
a. 76वें
b. 77वें
c. 78वें
d. 79वें
6. किस देश के हुबेई प्रांत में नदी के किनारे जैववैज्ञानिकों को करीब 51.8 करोड़ साल पुराने हज़ारों जीवाश्म मिले हैं?
a. चीन
b. नेपाल
c. रूस
d. पाकिस्तान
7. सुप्रीम कोर्ट ने किस राज्य में पहाड़ियों, टीलों और ऐसे सार्वजनिक स्थलों पर राजनीतिक नारों, नेताओं की तस्वीरें और विज्ञापनों पर बैन लगा दिया है जिससे पर्यावरण का स्वरूप बिगड़ता हो?
a. बिहार
b. पंजाब
c. तमिलनाडु
d. झारखंड
8. किस ने दक्षिण और पश्चिम भारत के लिए पेप्सिको इंडिया के फ्रेंचाइज़ी अधिकार खरीदने वाले सौदे को मंज़ूरी दे दी है?
a. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
b. नीति आयोग
c. चुनाव आयोग
d. योजना आयोग
9. डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, दुनियाभर में किस रोग से हर दिन करीब 4,500 लोगों की मौत होती है और तकरीबन 30,000 लोग हर दिन इस निरोध्य बीमारी की चपेट में आते हैं?
a. टीबी
b. कैंसर
c. हैजा
d. एड्स
10. किस देश की सरकार ने संभावित बिजली कटौती से बचने के लिए चाय बागान वाले पर्वतीय क्षेत्रों में कृत्रिम वर्षा का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है?
a. नेपाल
b. भारत
c. श्रीलंका
d. पाकिस्तान
उत्तर:
1. d. शारदा पीठ
विवरण: पाकिस्तान ने पीओके (Pakistan Occupied Kashmir) स्थित शारदा मंदिर गलियारे को हिंदू तीर्थयात्रियों विशेषकर भारत के श्रद्धालुओं के लिए खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है. पाकिस्तान द्वारा यह सहमति 25 मार्च 2019 को प्रदान की गई है.
2. c. ओमान
विवरण: भारत की कंपनी एकॉर्ड ग्रुप तथा ओमान के सरकारी विभाग ने श्रीलंका स्थित हंबनतोता बंदरगाह पर ऑयल रिफाइनरी के निर्माण का काम शुरु किया है. इस परियोजना के लिए श्रीलंका के साथ लगभग 4 बिलियन डॉलर का समझौता किया गया है.
3. a. पीटर ताबिची
विवरण: पीटर ताबिची को हाल ही में विख्यात ग्लोबल टीचर प्राइज से सम्मानित किया गया है. उन्हें पुरस्कार स्वरुप 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि भी प्राप्त हुई है. वे केन्या के रहने वाले हैं.
4. c. धनुष
विवरण: स्वदेशी रूप से विकसित 'धनुष' होवित्जर तोपें भारतीय सेना में शामिल की गईं. ये बोफोर्स के डिजाइन पर आधारित है और अपग्रेटेड वर्जन है. इसे देसी बोफोर्स कहा जाता है.
5. a. 76वें
विवरण: भारत विश्व आर्थिक फोरम ग्लोबल एनर्जी ट्रांजीशन इंडेक्स 2019 में 76वें स्थान पर है, इस बार भारत के रैंक में दो स्थानों की वृद्धि हुई है. इस वार्षिक सूची को विश्व आर्थिक फोरम ने तैयार किया है. इस सूची में 115 देशों को रैंकिंग प्रदान की गई है.
6. a. चीन
विवरण: चीन के हुबेई प्रांत में नदी के किनारे जैव वैज्ञानिकों को करीब 51.8 करोड़ साल पुराने हज़ारों जीवाश्म मिले हैं. अब तक 4,351 अलग-अलग जीवाश्मों को निकाला जा चुका है. गौरतलब है, इसी समय 'कैम्ब्रियन एक्सप्लोज़न' हुआ था जिसके बाद पृथ्वी पर बड़े स्तर पर जैव विविधता आई थी.
7. c. तमिलनाडु
विवरण: सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में पहाड़ियों, टीलों और ऐसे सार्वजनिक स्थलों पर राजनीतिक नारों, नेताओं की तस्वीरें और विज्ञापनों पर बैन लगा दिया है जिससे पर्यावरण का स्वरूप बिगड़ता हो.
8. a. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
विवरण: भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने दक्षिण और पश्चिम भारत के लिए पेप्सिको इंडिया के फ्रेंचाइज़ी अधिकार खरीदने वाले सौदे को मंज़ूरी दे दी है. बतौर वीबीएल, सौदा पूरा होने के बाद उसे 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेप्सिको के बेवरेजेज़ कारोबार के फ्रेंचाइज़ी अधिकार मिल जाएंगे.
9. a. टीबी
विवरण: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बताया है कि दुनियाभर में टीबी (ट्यूबरक्यूलॉसिस) से हर दिन करीब 4,500 लोगों की मौत होती है और तकरीबन 30,000 लोग हर दिन इस निरोध्य बीमारी की चपेट में आते हैं.
10. c. श्रीलंका
विवरण: श्रीलंका की सरकार ने संभावित बिजली कटौती से बचने के लिए चाय बागान वाले पर्वतीय क्षेत्रों में कृत्रिम वर्षा का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है क्योंकि यहां स्थित जलस्रोतों से बिजली उत्पन्न होती है.
Latest Stories
Current Affairs One Liners 10 Oct 2025: किसे दिया गया इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार? जानें यहां
एक पंक्ति मेंभारत की पहली बुलेट ट्रेन कब दौड़ेगी, कहाँ-कहाँ होगा स्टॉपेज, रेल मंत्री ने दिया जवाब
राष्ट्रीय | भारत करेंट अफेयर्सNobel Prize 2025: इस सुप्रसिद्ध लेखक को मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार, जानें नाम
न्यूज़ कैप्सूल
यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!
Comments
All Comments (0)
Join the conversation