दिल्ली नगर निगम के तीन निगमों के लिए हुए चुनावों के मतों की गणना 26 अप्रैल 2017 को आरंभ हुई. उत्तरी दिल्ली नगर निगम, पूर्वी दिल्ली नगर निगम तथा दक्षिण दिल्ली नगर निगम के लिए 23 अप्रैल 2017 को चुनाव आयोजित किये गये थे.
तीनों निगमों के 270 वार्डों के लिए एक ही दिन परिणाम घोषित किए जायेंगे. अंतिम रिपोर्ट प्राप्त होने तक बीजेपी ने बढ़त के साथ 157, कांग्रेस 33 तथा आप 41 सीटों पर जीत प्राप्त की.
पार्टी के अनुसार परिणाम
पार्टी का नाम | सीटें (गिनती जारी) |
आम आदमी पार्टी | 47 |
भारतीय जनता पार्टी | 184 |
कांग्रेस | 29 |
स्वराज इंडिया | 0 |
बहुजन समाज पार्टी | 0 |
जेडी (यू) | 0 |
एसपी | 0 |
अन्य | 10 |
नगर निगम अनुसार परिणम
भारतीय जनता पार्टी | आप | कांग्रेस | अन्य | |
एनडीएमसी | 66 | 20 | 15 | 2 |
एसडीएमसी | 70 | 16 | 12 | 6 |
ईडीएमसी | 48 | 10 | 03 | 2 |
दिल्ली में निकाय चुनाव में इस बार किसी बड़े चुनाव की तरह पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंकी है. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी. 35 जगहों पर वोटों की गिनती की जा रही है. दिल्ली एमसीडी के 2017 चुनाव में 2500 प्रत्याशी खड़े थे.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation