मुंबई इंडियन्स के तेज गेंदबाज आकाश मधवाल ने आईपीएल में इतिहास रचते हुए प्लेऑफ मुकाबलों में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आकड़े दर्ज किये है. साथ ही यह संयुक्त रूप से आईपीएल में किसी भारतीय के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े भी है.
आईपीएल-2023 के एलिमिनेटर मैच में आकाश मधवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 रन देकर 5 विकेट हासिल किये है. साथ ही मधवाल ने दो आईपीएल मैचों में कुल 9 विकेट लेने वाले आईपीएल इतिहास के पहले गेंदबाज़ भी बन गए है.
Ex-players 🤝 Broadcasters 🤝Legends 🤩 🤝 Us 🤝 praising Akash for his magnificent feat 🎯💙#OneFamily #LSGvMI #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians #IPL2023 #TATAIPLhttps://t.co/gPkLa7HbUA
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 25, 2023
आईपीएल प्लेऑफ में शानदार प्रदर्शन:
आकाश मधवाल ने आईपीएल प्लेऑफ्स के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए हैं. लखनऊ के खिलाफ खेले गए एलिमिनेटर मैच में मुंबई ने 182 रन बनाये. मुंबई की ओर से कैमरून ग्रीन और सूर्यकुमार यादव ने क्रमशः 41 और 33 रनों की पारी खेली. जवाब में खेलने उतरी लखनऊ की टीम 101 रन ही बना पाई. मुंबई का मुंबई का मुकाबला अब दूसरे क्वालीफायर में गुजरात की टीम से होगा.
आईपीएल प्लेऑफ के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आकड़े:
खिलाड़ी | विकेट | रन | बनाम |
आकाश मधवाल | 5 | 5 | लखनऊ सुपर जायंट्स |
डग बोलिंजर | 4 | 13 | डेक्कन चार्जर्स |
धवल कुलकर्णी | 4 | 14 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
जसप्रीत बुमराह | 4 | 14 | डेक्कन चार्जर्स |
एलिमिनेटर मैच में बने कई रिकॉर्ड:
मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स का टोटल आईपीएल प्लेऑफ में तीसरा सबसे कम स्कोर है. इससे पहले चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ डेक्कन चार्जर्स ने 82 रन बनाए गए थे. वहीं दिल्ली डेयरडेविल्स 2008 में सेमीफाइनल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 87 रन पर आउट हो गयी थी.
मधवाल संयुक्त रूप से आईपीएल में सबसे कम रन देकर पांच विकेट हासिल करने के मामले में अनिल कुंबले की बराबरी कर ली है. कुंबले ने 2009 में यह कारनामा किया था.
मधवाल, आईपीएल में लगातार चार या उससे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए है. मधवाल ने अपने अंतिम लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चार विकेट लिए थे. साथ ही मधवाल 2012 में मुनाफ पटेल के बाद आईपीएल में लगातार चार विकेट लेने वाले मुंबई के दूसरे खिलाड़ी भी बन गए हैं.
आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय गेंदबाज:
खिलाड़ी | विकेट | रन | बनाम |
अनिल कुंबले | 5 | 5 | राजस्थान रॉयल्स |
आकाश मधवाल | 5 | 5 | लखनऊ सुपर जायंट्स |
जसप्रीत बुमराह | 4 | 14 | डेक्कन चार्जर्स |
ईशांत शर्मा | 5 | 12 | कोच्चि टस्कर्स केरल |
अंकित राजपूत | 5 | 14 | सनराइजर्स हैदराबाद |
रनों के लिहाज से तीसरी बड़ी जीत:
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई की जीत का अंतर आईपीएल प्लेऑफ में रनों के हिसाब से तीसरी सबसे बड़ी जीत है. वर्ष 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने 105 रनों से जीत दर्ज की थी जो आईपीएल प्ले ऑफ की सबसे बड़ी जीत है.
Zara dekho kaun aagaya hai, humare 💙 pe jo cha gaya hai 🕵️♂️#OneFamily #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians #TATAIPL #IPL2023 pic.twitter.com/WKaK3R2wkU
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 25, 2023
इसे भी पढ़ें:
₹971 करोड़ की लागत से बने नए संसद भवन की ये 7 विशेषताएं जानें
IPL प्लेऑफ़ के मैचों में डॉट बॉल की जगह पेड़ का इमोजी क्यों दिख रहा है जानें
IPL फाइनल में 10वीं बार पहुंचने वाली पहली टीम बनी CSK, गुजरात को पहली बार हराया
Comments
All Comments (0)
Join the conversation