जंगली जानवरों जैसे शेर, बाघ और तेंदुए के आवास-स्थलों की रक्षा करके उनकी आबादी को सफलतापूर्वक बढ़ाने के बाद, भारत अगले 3 साल तक एशिया संरक्षित क्षेत्रों की सह-अध्यक्षता - APAP करेगा. APAP को प्रकृति के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संघ का समर्थन हासिल है. भारत सह-अध्यक्ष के तौर पर दक्षिण कोरिया की जगह लेगा, जिसने नवंबर 2020 तक 3 वर्षों के लिए यह पद संभाला था.
सह-अध्यक्ष के रूप में भारत अन्य एशियाई देशों को उनके संरक्षित क्षेत्रों के प्रबंधन में सहायता प्रदान करेगा. वर्ष, 2019 में, देश ने डेटा जारी किया था, जिसमें वर्ष 2014 में 2,226 से वर्ष 2018 में 2,967 तक वृद्धि दर्शाते हुए, बाघों की आबादी भारत में 33% तक बढ़ गई है और अब भारत के जंगलों में बाघों की वैश्विक आबादी का 75% हिस्सा रहता है.
APAP की सह-अध्यक्ष के तौर पर भारत की भूमिका क्या होगी?
IUCN के कंट्री रिप्रजेंटेटिव विवेक सक्सेना के अनुसार, APAP के सह-अध्यक्ष के तौर पर, भारत देश में संरक्षित क्षेत्र प्रबंधन और संरक्षण एजेंडे के साथ-साथ ट्रांसबाउंड्री सहयोग के स्तर पर एशिया क्षेत्र के देशों की सहायता करने और उनकी विभिन्न समस्याओं का समाधान प्रदान करने में महत्वपूर्ण नेतृत्व प्रदान करेगा.
उन्होंने आगे यह कहा कि, देश में हाथी, बाघ, हिम तेंदुए, एशियाई शेर, भारतीय गंगा डॉल्फिन और अन्य प्रमुख प्रजातियों के संरक्षण जैसी कई सफल योजनायें हैं, जो APAP के मंच के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित की जा सकती हैं.
दिसंबर, 2020 में भारत ने अपने तेंदुए की आबादी का अनुमान जारी किया था, जिसने चार वर्षों में 62% की वृद्धि दर्शाई है. इसी तरह, देश ने पिछले 5 वर्षों में गुजरात के गिर जंगलों में एशियाई शेरों की संख्या में 29% की वृद्धि दर्ज की है.
एशिया संरक्षित क्षेत्रों की भागीदारी के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी
यह एक क्षेत्रीय मंच है जो सरकारों और अन्य हितधारकों को संरक्षित क्षेत्रों के अधिक प्रभावी प्रबंधन के लिए पारस्परिक सहयोग करने में मदद करता है. वर्तमान में, एशिया संरक्षित क्षेत्र भागीदारी में 17 देशों के 21 सदस्य हैं जिनमें जापान, चीन, नेपाल, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश, भूटान और श्रीलंका भी शामिल हैं.
इसे औपचारिक रूप से वर्ष, 2014 में ऑस्ट्रेलिया में IUCN वर्ल्ड पार्क्स कांग्रेस में शुरू किया गया था. APAP की अध्यक्षता IUCN एशिया द्वारा की जाती है और इसकी सह-अध्यक्षता APAP के किसी सदस्य देश के द्वारा की जाती है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation