वर्ष 2018 की बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन नेपाल के लुम्बिनी में आयोजित किया गया. इस दौरान 2562वां बुद्ध पूर्णिमा समारोह भी मनाया गया.
इस अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन में भारत, नेपाल, श्रीलंका तथा जापान सहित विभिन्न राष्ट्रों और क्षेत्रों से बौद्ध संघों के प्रतिनिधि, बौद्ध विद्वानों और 1000 से अधिक बौद्ध लोगों ने भाग लिया.
अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन-2018
• प्रत्येक वर्ष इस आयोजन को एक विषय दिया जाता है. इस वर्ष का विषय था - "नेपाल के लुम्बिनी:बुद्ध के गृहनगर, बौद्ध धर्म और विश्व शांति का स्रोत."
• इस बार के अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन का मुख्य लक्ष्य बुद्ध के गृहनगर यानी लुम्बिनी की लोकप्रियता को बढ़ाना है.
• अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध संचार का विकास और लुम्बिनी को बौद्ध धर्म और विश्व शांति के स्रोत के रूप में बनाया जाना है.
• साथ ही वे नेपाल को दुनिया में मुख्य तीर्थयात्रा गंतव्य स्थलों में से एक बनाने के लिये प्रयास किया जा रहा है.
• विदित हो कि लुम्बिनी विश्व सांस्कृतिक विरासतों में से एक है तथा इसे नेपाल की पवित्र भूमि माना जाता है.
यह भी पढ़ें: पवन चामलिंग सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले मुख्यमंत्री बने
लुम्बिनी के बारे में
लुंबिनी भगवान बुद्ध की जन्म स्थली है. यह भारत के बिहार राज्य की उत्तरी सीमा के निकट वर्तमान नेपाल में स्थित है. युनेस्को तथा विश्व के सभी बौद्ध सम्प्रदाय (महायान, बज्रयान, थेरवाद आदि) के अनुसार यह स्थान आज नेपाल के कपिलवस्तु में है जहाँ पर युनेस्को का आधिकारिक स्मारक सभी बुद्ध धर्म के सम्प्रदायों ने अपने संस्कृति अनुसार के मन्दिर, गुम्बा, विहार आदि निर्माण किया है. इस स्थान पर सम्राट अशोक द्वारा स्थापित अशोक स्तम्भ में ब्राह्मी लिपिकृत प्राकृत भाषा में बुद्ध का जन्म स्थान होने का वर्णन किया हुआ शिलापत्र अवस्थित है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation