हाल ही में देश की संसद में एक लिखित उत्तर में विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने विदेश की जेलों में बंद भारतियों का एक डेटा प्रस्तुत किया है. मंत्रालय के पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार, विदेशी जेलों में कुल 9521 भारतीय कैदी है. इनमें विचाराधीन कैदियों की भी संख्या शामिल है.
विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने दुनिया के विभिन्न देशों में बंद भारतियों का अलग अलग डेटा प्रस्तुत किया है. विदेश में बंद भारतियों की हर संभव मदद के लिए भारतीय मिशन के साथ सरकार लगातार काम कर रही है.
यूएई में है सर्वाधिक भारतीय कैदी:
विदेशी जेलों में बंद सर्वाधिक भारतीय की बात करें तो खाड़ी देश सऊदी अरब में 2200 भारतीय कैदी है. इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 2143 भारतीय कैदी है. भारतीय पड़ोसी देश नेपाल में 1227 भारतीय कैदी है.
पकिस्तान में कितने भारतीय है कैद:
भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में 308 भारतीय कैदी है, जिनमें विचारधीन कैदियों की भी संख्या शामिल है. वहीं चीन में 180 भारतीय जेल में बंद है. बांग्लादेश में 47 भारतीय कैद है. श्रीलंका में 23 भारतीय कैद में जिनमें ज्यादातर मछुआरों की संख्या है.
विदेशी जेलों में बंद भारतियों की संख्या:
देश | विदेशी जेलों में बंद विचाराधीन कैदी/ कैदी |
सऊदी अरब | 2200 |
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) | 2143 |
नेपाल | 1227 |
क़तर | 752 |
कुवैत | 410 |
बहरीन | 310 |
मलेशिया | 309 |
पाकिस्तान | 308 |
यूके | 278 |
चीन | 180 |
यूएसए | 170 |
इटली | 165 |
ओमान | 135 |
पूरी लिस्ट आप नीचे दिए गए लिंक से देख सकते है...
विदेशी जेलों में बंद विचाधीन कैदियों सहित भारतीय कैदियों की संख्या |
कतर में 8 पूर्व सैनिकों को मिली मौत की सजा:
खाड़ी देश क़तर में हाल ही में जासूसी के एक कथित मामले में भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को प्रथम दृष्टया अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी. वहीं भारत को 7 नवंबर को बंदियों तक कांसुलर पहुंच मिल गई थी. हालांकि, विदेश मंत्रालय के अनुसार, फैसला गोपनीय है और इसे कानूनी टीम के साथ साझा किया गया है.
अगस्त 2022 में लिए गए थे हिरासत में:
ये सभी नागरिक अगस्त 2022 में हिरासत में लिये गए थे. शुरू में उनके खिलाफ आरोपों को कतरी अधिकारियों द्वारा सार्वजनिक नहीं किया गया था. ये सभी पूर्व सैनिक इतालवी स्टील्थ पनडुब्बियों U2I2 के प्रेरण की देखरेख के लिए डहरा ग्लोबल के साथ काम कर रहे थे.
यह भी पढ़ें:
ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड से कितना अधिक अमीर है भारतीय क्रिकेट बोर्ड? यहां देखें Top 10 लिस्ट
गूगल ने लांच किया अपना सबसे बड़ा AI मॉडल Gemini, क्या यह Chat GPT से है बेहतर?
Comments
All Comments (0)
Join the conversation