LPG Gas Price Revised: कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमतों में बदलाव किया गया है, जो 1 अक्टूबर से लागू भी कर दिया गया है. नए रेट लागू होने के साथ ही 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 48.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. साथ ही 5 किलो के फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी 12 रुपये की वृद्धि की गई है.
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 48.50 रुपये की वृद्धि की गई है, जिससे उन व्यवसायों और प्रतिष्ठानों पर सीधा असर पड़ेगा जो इन सिलेंडरों पर निर्भर हैं. इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलो का एलपीजी सिलेंडर अब 1,740 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 1,691.50 रुपये थी.
यह भी देखें:
मोदी सरकार ने बढ़ाई श्रमिकों की मजदूरी, अब हर महीने कितना मिलेगा पैसा? देखें यहां
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50, 100, और 250 रनों का रिकॉर्ड किस टीम के नाम? देखें यहां
19 किलो के सिलेंडरों के नए रेट:
यहां 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के नए रेट तालिका के रूप में दिए गए हैं:
शहर | कीमत (रुपये) |
दिल्ली | 1,740.00 |
भुवनेश्वर | 1,889.00 |
बैंगलोर | 1,818.00 |
चंडीगढ़ | 1,760.50 |
लखनऊ | 1,861.00 |
कोलकाता | 1,850.50 |
चेन्नई | 1,855.00 |
गुरुग्राम | 1,756.00 |
हैदराबाद | 1,967.00 |
पटना | 1,995.50 |
मुंबई | 1,692.50 |
जयपुर | 1,767.50 |
क्या होगा इसका असर:
ये बढ़ी कीमतें उन रेस्तरां, होटलों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को प्रभावित करेगा जो इन सिलेंडरों का उपयोग करते है.सितंबर में भी 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 39 रुपये की वृद्धि की थी.
घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं:
अभी तक घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. पिछली जानकारी के अनुसार, 14.2 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में लगभग ₹903 है. हालांकि, यह दर अलग-अलग शहरों में थोड़ी भिन्न हो सकती है.
यह भी देखें :
eShram Card: क्या है ई-श्रम कार्ड? लाभ, पात्रता और ऑनलाइन अप्लाई की सभी डिटेल्स यहां देखें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation