This is an archived article last updated on Oct 2, 2024. The information may be outdated.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50, 100, और 250 रनों का रिकॉर्ड किस टीम के नाम? देखें यहां

Last Updated: Oct 2, 2024, 03:23 IST

कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में टीम इंडिया ने कीर्तिमान रचते हुए दो विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है. टीम इंडिया ने कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन हासिल की. रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने T20 जैसी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 3 ओवरों में टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज़ पचास रनों की साझेदारी की.     

रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने T20 जैसी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 3 ओवरों में टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज़ पचास रनों की साझेदारी की.
रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने T20 जैसी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 3 ओवरों में टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज़ पचास रनों की साझेदारी की.

Fastest Team 50 and 100 Score In Test Cricket: कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में टीम इंडिया ने कीर्तिमान रचते हुए दो विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है. रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने T20 जैसी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 3 ओवरों में टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज़ पचास रनों की साझेदारी की. 

टीम इंडिया ने कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन हासिल की. भारत ने इसके साथ ही इंग्लैंड के सबसे तेज़ टीम फिफ्टी के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया, जो जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ 4.2 ओवर में हासिल हुआ था. 

इससे पहले इंग्लैंड ने तीसरी और चौथी सबसे तेज़ फिफ्टी श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ क्रमशः 5 और 5.2 ओवर में पूरी की थी. 

यह भी देखें:

प्लेन नहीं, पानी की इस जहाज से गोलमेज़ सम्मेलन के लिए लंदन गए थे गांधी जी, जानें नाम

 IPL 2025 Retention Rules: टीम पर्स, रिटेंशन लिमिट और RTM कार्ड सहित देखें सभी नियम

सबसे तेज 50 और 100 रनों का रिकॉर्ड: 

सबसे तेज़ पचास के साथ, भारत ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ टीम 100 का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया. टीम ने केवल 10.1 ओवर में 100 रन पूरे किए. इससे पहले भारत का सबसे तेज़ शतक 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 12.2 ओवर में था. 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ टीम फिफ्टी:

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ टीम 50 का रिकॉर्ड अब भारत के नाम है. भारत ने यह रिकॉर्ड बांग्लादेश के खिलाफ 2024 में कानपुर के ग्रीन पार्क में सिर्फ 3 ओवरों में हासिल किया. इस उपलब्धि में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की आक्रामक बल्लेबाजी का अहम योगदान रहा. 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ फिफ्टी:

यहाँ टेस्ट क्रिकेट में दर्ज सबसे तेज टीम 50s का रिकॉर्ड आप यहां देख सकते है- 

रैंक

टीम

बनाम 

ओवर

स्थान

वर्ष

1

भारत

बांग्लादेश

3.0

कानपुर

2024

2

इंग्लैंड

वेस्टइंडीज

4.2

नॉटिंघम

2024

3

इंग्लैंड

दक्षिण अफ्रीका

4.3

द ओवल

1994

4

इंग्लैंड

श्रीलंका

4.6

मैनचेस्टर

2002

5

श्रीलंका

पाकिस्तान

5.2

कराची

2004

6

भारत

इंग्लैंड

5.3

चेन्नई

2008

7

भारत

वेस्टइंडीज

5.3

पोर्ट ऑफ स्पेन

2023

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ टीम 100: 

टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ टीम शतक का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया है. भारतीय टीम ने महज 10.1 ओवर में 100 रन पूरे किये. भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में 12.2 ओवर के अपने पिछले सबसे तेज़ शतक के रिकॉर्ड को तोड़ा है.   

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ टीम 100:

यहाँ टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ टीम 100 का रिकॉर्ड आप यहां देख सकते है- 

रैंक

टीम

बनाम

ओवर 

स्थान

वर्ष

1

भारत

बांग्लादेश

10.1

कानपुर

2024

2

भारत

वेस्टइंडीज

12.2

पोर्ट ऑफ स्पेन

2023

3

श्रीलंका

बांग्लादेश

13.1

कोलंबो SSC

2001

4

बांग्लादेश

वेस्टइंडीज

13.4

मीरपुर

2012

5

इंग्लैंड

पाकिस्तान

13.4

कराची

2022

6

इंग्लैंड

पाकिस्तान

13.4

रावलपिंडी

2022

7

ऑस्ट्रेलिया

भारत

13.6

पर्थ

2012

भारतीय टीम ने रचा अनोखा रिकॉर्ड:

टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे 50, 100 रनों के टीम टोटल के साथ भारत के नाम सबसे तेज 150, 200 और 250 रनों का रिकॉर्ड भी है, जिसे आप यहां देख सकते है, यहाँ आप टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ 50, 100, 150, 200, और 250 रनों का रिकॉर्ड यहां देख सकते है- 

स्कोर

ओवर

50 रन

3 ओवर

100 रन

10.1 ओवर

150 रन

18.2 ओवर

200 रन

24.2 ओवर

250 रन

30.1 ओवर

यह भी देखें:

IPL 2025 से खिलाड़ी होंगे मालामाल, सभी लीग मैच खेलने पर मिलेंगे इतने करोड़, देखें नया फीस स्ट्रक्चर

कौन हैं IPL 2024 के सबसे तेज़ गेंदबाज़, जिन्हें पहली बार Team India में मिली जगह?

 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Oct 2, 2024, 03:23 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News