भारतीय विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने 3 सितम्बर 2017 को एकदिवसीय क्रिकेट मैचों में 100 स्टम्पिंग करने वाले विश्व के पहले विकटकीपर बन गए हैं.
भारत और श्रीलंका के बीच पांचवें वनडे में धोनी ने अपने वनडे करियर में 100 स्टंप पूरे कर लिए हैं. यजुवेंद्र चहल की गेंद पर अकिला धनंजय को स्टंप कर धोनी ऐसा करने वाले विश्व के पहले विकेटकीपर बन गए हैं.
महेंद्र सिंह धोनी ने अकिला धनंजय को आउट करते हुए अपने 301वें वनडे में 100 स्टंंपिंग पूरे किए. इस मामले में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के कुमार संगकारा हैं जिन्हों ने वनडे मैचों में 99 स्टम्पिंग किए थे.
महेंद्र सिंह धोनी ने दूसरे वनडे में गुणतिलका को स्टंप करके श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर कुमार संगकारा के 99 स्टम्पिंग के रिकॉर्ड की ही बराबरी की थी. कुमार संगकारा के नाम 404 मैच में 99 स्टंपिंग दर्ज हैं. धोनी ने इसके अलावा वनडे क्रिकेट में 281 कैच भी लपके हैं.
धोनी ने इसके अलावा 90 टेस्ट और 77 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले हैं. पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने 90 टेस्ट में 256 कैच लपकने के अलावा 38 स्टंपिंग की हैं जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनके नाम पर 43 कैच और 23 स्टंपिंग दर्ज हैं.
सबसे अधिक स्टंपिंग करने वाले विकेटकीपर:
स्थान | बल्लेबाज | देश | स्टंप
|
1 | महेंद्र सिंह धोनी | भारत | 100
|
2 | कुमार संगाकारा | श्रीलंका | 99
|
3 | रोमेश कालुविथराना | श्रीलंका | 75
|
4 | मोइन खान | पाकिस्तान | 73
|
5 | एडम गिलक्रिस्ट | ऑस्ट्रेलिया | 55 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation