Assembly Election 2023: चुनाव आयोग ने आज तीन उत्तर-पूर्वी राज्यों नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है.
त्रिपुरा में 16 फरवरी को वोटिंग करायी जाएगी जबकि नागालैंड और मेघालय में एक साथ 27 फरवरी को वोटिंग करायी जाएगी. चुनाव आयोग ने इसके लिए आज दोपहर 2.30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी. जिसके बाद इन राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की. चुनावी नतीजे 02 मार्च को आएंगे.
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार की अध्यक्षता वाली एक टीम ने इन तीन पूर्वोत्तर राज्यों का दौरा किया था और चुनाव तैयारियों के मद्देनजर कई बैठकों का भी आयोजन किया था.
नागालैंड राज्य की विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च, मेघालय का 15 मार्च और त्रिपुरा विधानसभा का कार्यकाल 22 मार्च को समाप्त हो रहा है.
Schedule for GE to the Legislative Assemblies of Meghalaya, Nagaland & Tripura.#AssemblyElections2023 #ECI pic.twitter.com/nZLJtADBMz
— Election Commission of India #SVEEP (@ECISVEEP) January 18, 2023
चुनावी कार्यक्रम:
राज्य | विधानसभा सीट | चुनाव की तारीख | मतगणना |
त्रिपुरा | 60 | 16 फरवरी 2023 | 02 मार्च 2023 |
नागालैंड | 60 | 27 फरवरी 2023 | 02 मार्च 2023 |
मेघालय | 60 | 27 फरवरी 2023 | 02 मार्च 2023 |
62.8 लाख से अधिक मतदाता:
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि तीनों राज्यों (नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा) को मिलाकर कुल से 62.8 लाख से अधिक मतदाता इस बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
इनमें से 1.76 लाख से अधिक पहली बार मतदाता बनें है जो तीनों राज्यों में होने वाले चुनाव में भाग लेंगें. साथ ही 97,000 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के हैं.
चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद से ही इन राज्यों में चुनावी माहौल बनने लगे है, सभी राजनीतिक पार्टियाँ अपनी- अपनी चुनावी तैयारियों में लग गयी है.
विधानसभाओं की स्थिति:
नागालैंड विधानसभा की स्थिति: नागालैंड विधानसभा एक सदनीय विधायिका है. 1 दिसंबर 1963 को नागालैंड राज्य के गठन के बाद, 11 फरवरी 1964 को पहली नागालैंड विधानसभा का गठन किया गया था. यहाँ विधानसभा की 60 सीटें है.
मेघालय विधानसभा की स्थिति: मेघालय विधानसभा भी एक सदनीय है, यहाँ भी विधानसभा की 60 सीटें है. मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी (National People's Party) और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (United Democratic Party) जैसी मुख्य पॉलिटिकल पार्टियाँ है.
त्रिपुरा विधानसभा की स्थिति: त्रिपुरा विधानसभा भी एकसदनीय है, त्रिपुरा में विधानसभा की 60 सीटें है. पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनाकर उभरी थी और राज्य में सरकार बनायीं थी.
इसे भी पढ़े:
Deputy NSA: BSF के पूर्व डीजी पंकज कुमार सिंह नियुक्त हुए डिप्टी NSA, जानें कब तक संभालेंगे पद
Comments
All Comments (0)
Join the conversation