कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एन. धरम सिंह का 27 जुलाई 2017 को बेगलुरू में निधन हो गया. वे 80 वर्ष के थे. वे छह दशक से ज्यादा समय से कांग्रेस के नेता रहे.
एन. धरम सिंह के बारे में:
• एन. धरम सिंह का जन्म 25 दिसंबर 1936 को हुआ था.
• वे एक अनुभवी राजनेता थे.
• एन. धरम सिंह कर्नाटक में जनता दल-सेक्युलर के साथ गठबंधन सरकार में 28 मई 2004 से 3 फरवरी 2006 तक मुख्यमंत्री रहे. धरम सिंह कर्नाटक के 17वें सीएम थे.
• वे वर्ष 2009 से वर्ष 2014 तक बीदर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे और राज्य के उत्तरी जिले कलाबुरगी के जेवारगी विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक चुने गए.
• वे वर्ष 1999 से वर्ष 2004 तक सत्तारूढ़ दल की राज्य इकाई के अध्यक्ष भी रहे.
• धरम सिंह ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत गुलबर्ग के नगर निगम चुनाव से की और वर्ष 1960 के अंतिम दशक में कांग्रेस में शामिल हो गए.
• वे राज्य सरकार में कई बार मंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं.
• धरम सिंह ने हैदराबाद के उस्मानिया विद्यालय से कानून की पढ़ाई की थी.
• उन्होंने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति की अध्यक्षता भी की.

Comments
All Comments (0)
Join the conversation