न्यूजीलैंड के बल्लेबाज लियो कार्टर ने 05 जनवरी, 2020 को एक ओवर में छह छक्के लगाए. यह कीर्तिमान बनाकर विश्व के सातवें बल्लेबाज के रूप में उन्होंने क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया. कार्टर ने न्यूजीलैंड के ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट सुपर स्मैश में उत्तरी नॉर्दर्न नाइट के खिलाफ अपनी टीम कैंटरबरी किंग्स की जीत के दौरान यह उपलब्धि हासिल की.
कार्टर के अलावा अब तक वेस्टइंडीज के गैरी सोबर्स, भारत के रवि शास्त्री और युवराज सिंह, दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स, इंग्लैंड के रॉस विटाली और अफगानिस्तान के हजरतुल्ला ज़ज़ई ने एक ओवर में छह छक्के लगा हैं. युवराज सिंह ने 2007 के टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ 6 छक्के लगाए थे.
कार्टर टी -20 मैच में यह रिकॉर्ड बनाने वाले विश्व के चौथे बल्लेबाज तथा न्यूजीलैंड के पहले क्रिकेटर बने. वे न्यूजीलैंड की 2014 आईसीसी अंडर -19 टीम का भी हिस्सा थे.
खिलाड़ी | देश | फॉर्मेट | गेंदबाज़ |
गैरी सोबर्स | वेस्टइंडीज़ | प्रथम श्रेणी | मेलकम नैश |
रवि शास्त्री | भारत | प्रथम श्रेणी | तिलक राज |
हर्शल गिब्स | दक्षिण अफ्रीका | एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय | डेन वैंग |
युवराज सिंह | भारत | टी20 | स्टुअर्ट ब्रॉड |
रॉस विटाली | इंग्लैंड | टी20 | कार्ल कार्वर |
हजरतुल्ला ज़ज़ई | अफगानिस्तान | टी20 | अब्दुल्ला मज़ारी |
लियो कार्टर | न्यूज़ीलैंड | टी20 | एंटन डेविची |
युवराज सिंह और रवि शास्त्री के 6 छक्के
युवराज सिंह ने 2007 में आईसीसी टी 20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ लगातार छह गेंदों पर छह छक्के लगाए थे. उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में यह रिकॉर्ड बनाया. उस टी-20 विश्व कप मैच में, युवराज सिंह ने 12 गेंदों पर अर्धशतक पूरा करके एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था.
गैरी सोबर्स प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज थे, जबकि भारत के रवि शास्त्री ने बाद में इसे दोहराया था. उन्होंने बॉम्बे और बड़ौदा के बीच मैच के दौरान यह रिकॉर्ड बनाया था. रवि शास्त्री ने मैच की दूसरी पारी में रणजी इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक भी जड़ा था. उन्होंने 123 गेंदों पर नाबाद 200 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और 13 छक्के शामिल थे.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation