Sarojini Naidu Death Anniversary: सरोजिनी नायडू (Sarojini Naidu) की आज (02 मार्च 2022) पुण्यतिथि है. सरोजिनी नायडु आजादी के बाद उत्तर प्रदेश की पहली राज्यपाल बनी थीं. कार्यकाल के दौरान ही 02 मार्च 1949 को हार्ट अटैक से निधन हो गया था. सरोजिनी नायडू बचपन से ही बहुत होशियार थीं.
सरोजिनी नायडू एक महान कवयित्री भी थीं. उन्होंने 12 वर्ष की उम्र में कविताएं लिखना शुरू कर दिया था. महात्मा गांधी ने उनकी कविताओं से प्रभावित होकर उन्हें 'नाइटिंगेल ऑफ इंडिया' या ‘भारत कोकिला’ की उपाधि दी थी.
सरोजिनी नायडू के बारे में 10 अहम बातें
1. सरोजिनी नायडू (Sarojini Naidu) का जन्म 13 फरवरी 1879 को हैदराबाद में एक बंगाली परिवार में हुआ था.
2. मद्रास यूनिवर्सिटी से उन्होंने मैट्रिक परीक्षा में टॉप किया था.
3. 1895 में 16 साल की उम्र में नायडू उच्च शिक्षा के लिए इंग्लैंड चली गईं और अगले तीन सालों तक वहां किंग्स कॉलेज, लंदन और गिरटन कॉलेज में पढ़ाई की.
4. भारत में प्लेग महामारी के दौरान सरोजिनी नायडू के शानदार काम हेतु साल 1928 में उन्हें ‘केसर-ए-हिंद’ से सम्मानित किया गया.
5. आपको बता दें कि उन्हें देश की आजादी के बाद यूनाइटेड प्रोविंस (अब उत्तर प्रदेश) का राज्यपाल चुना गया.
6. सरोजिनी नायडू देश की पहली महिला राज्यपाल थीं. वे अपने निधन तक इस पद पर रहीं.
7. उनका निधन 02 मार्च 1949 को हार्ट अटैक से 70 साल की उम्र में लखनऊ में हुआ. 13 फरवरी 2014 को सरोजिनी नायडू की 135वीं जयंती से भारत में राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत की गई.
8. सरोजिनी नायडू ने अपने साहित्यिक जीवन की शुरुआत केवल 12 साल की उम्र में की थी. उन्होंने अपने नाटक 'माहेर मुनीर' से प्रसिद्धि हासिल की.
9. वे गोपालकृष्ण गोखले को अपना 'राजनीतिक पिता' मानती थीं. उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया.
10. उनके भाषणों से गांधीजी ने प्रभावित होकर उन्हें ‘भारत कोकिला’ की उपाधि दी थी.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation