पंजाब के केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUPB), भटिंडा के वनस्पतिविदों की एक टीम ने पूर्वी अंटार्कटिका से काई की एक नई देशी पौधों की प्रजाति की खोज की है.
डॉ फेलिक्स बास्ट, CUPB पोलर एंड मरीन बायोलॉजिस्ट, HoD, वनस्पति विज्ञान विभाग, CUPB ने भारतीय अंटार्कटिक मिशन वर्ष, 2016-17 में अपनी अभियान यात्रा के दौरान पूर्वी अंटार्कटिका के लारसेमैन हिल्स में भारती स्टेशन के पास चट्टानों पर काई के पौधों की इन प्रजातियों को पाया था.
वनस्पतिशास्त्रियों ने इस प्रजाति का नाम 'ब्रायम भारतिएन्सिस' रखा है.
अंटार्कटिका में इस नई प्रजाति ब्रायम भारतिएन्सिस की खोज के बारे में एक सहकर्मी-समीक्षा पत्र को एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका ‘जर्नल ऑफ एशिया-पैसिफिक बायोडायवर्सिटी’ में प्रकाशित होने के लिए स्वीकार किया गया है.
पौधों की इस नई प्रजाति की खोज कैसे हुई?
• डॉ फेलिक्स बास्ट, CUPB ध्रुवीय और समुद्री जीवविज्ञानी, विभागाध्यक्ष, वनस्पति विज्ञान विभाग, CUPB, अंटार्कटिका की भारत की 36वीं अभियान यात्रा पर वर्ष, 2016-17 में गए थे.
• इस अभियान के दौरान काई के इस पौधे के नमूने एकत्र किए गए थे. इस अभियान से लौटने के बाद, डॉ बास्ट ने पीएचडी छात्र वाहिद उल रहमान और डॉ कृति गुप्ता, HoD, वनस्पति विज्ञान विभाग, DAV कॉलेज, भटिंडा के साथ व्यापक टैक्सोनॉमिक आकलन के माध्यम से इन नमूनों का अध्ययन किया.
• वैज्ञानिकों ने 100 अन्य पौधों की प्रजातियों के साथ इसकी तुलना करते हुए, इस पौधे के DNA के अनुक्रमण का संचालन करने में 05 साल बिताए. वर्ष, 2017 में इन नमूनों के संग्रह के बाद से, वैज्ञानिक इस बात की पुष्टि करने में सक्षम थे कि, अंटार्कटिका से मॉस प्लांट (काई) की यह नई प्रजाति पहली बार खोजी गई थी.
भारतीय अंटार्कटिक मिशन से खोजी गई पहली और एकमात्र पौधों की प्रजातियां
• डॉ बास्ट ने यह पुष्टि की है कि, भारतीय अंटार्कटिक मिशन के तहत अब तक खोजी गई यह नई प्रजाति 'ब्रायम भारतिएन्सिस' पहली और एकमात्र पौधों की प्रजाति है.
• इस मिशन के तहत पहला स्टेशन वर्ष, 1984 में स्थापित किया गया था लेकिन, बर्फ के नीचे डूबने के कारण वर्ष, 1990 में इसे छोड़ दिया गया था.
• वर्ष, 1989 में मैत्री स्टेशन की स्थापना की गई, और बाद में वर्ष, 2012 में भारती स्टेशन की स्थापना की गई. यह नई प्रजाति पूर्वी अंटार्कटिका के लारसेमैन हिल्स में भारती स्टेशन के पास ही पाई गई है.
अंटार्कटिका में मॉस कैसे जीवित रहता है?
- वैज्ञानिकों ने यह समझाया है कि, अंटार्कटिका में सर्दियों के दौरान बर्फ के नीचे ढक जाने से काई सूख जाती है लेकिन अंटार्कटिका में गर्मियों के दौरान पिघले हुए पानी के भिगोने से यह वापस उग आती है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation