भारत ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन का स्थान फिर कब्जा लगा लिया है. लेकिन न्यूजीलैंड की टीम चोटी के और करीब पहुंच गई है. वे भारत से सिर्फ एक अंक पीछे है. आईसीसी ने 13 मई 2021 को ताजा रैंकिंग जारी की है.
↗️ England overtake Australia
— ICC (@ICC) May 13, 2021
↗️ West Indies move up two spots to No.6
India and New Zealand remain the top two sides after the annual update of the @MRFWorldwide ICC Test Team Rankings.
📈 https://t.co/79zdXNIBv3 pic.twitter.com/tUZsgzkE0z
भारत 24 मैचों में 121 रेटिंग पॉइंट के साथ टेबल में टॉप पर है. विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम के बाद न्यूजीलैंड की टीम 120 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर है. इंग्लैंड 109 रेटिंग के साथ आस्ट्रेलिया को पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया (108 रेटिंग) है.
आईसीसी टीम रैंकिंग्स | ||
| रैंक | टीम | रेटिंग |
| 1 | भारत | 121 |
| 2 | न्यूजीलैंड | 120 |
| 3 | इंग्लैंड | 109 |
| 4 | ऑस्ट्रेलिया | 108 |
| 5 | पाकिस्तान | 94 |
| 6 | वेस्टइंडीज | 84 |
| 7 | दक्षिण अफ्रीका | 80 |
| 8 | श्रीलंका | 78 |
| 9 | बांग्लादेश | 46 |
| 10 | जिंबाब्वे | 35 |
अन्य टीमों का हाल: एक नजर में
पाकिस्तान (94) पांचवें स्थान पर, जबकि वेस्टइंडीज (84) दो स्थानों की छलांग लगाकर छठे स्थान पर पहुंच गया है. दक्षिण अफ्रीका (80) और श्रीलंका (78) ने क्रमश सातवें और आठवें स्थान पर स्थित हैं. उसके बाद बांग्लादेश (46) और जिंबाब्वे (35) का नाम आता है. इनके अतिरिक्त अफगानिस्तान और आयरलैंड भी टेस्ट प्लेइंग नेशन हैं मगर इन दोनों टीमों ने इतने टेस्ट मैच नहीं खेले कि इन्हें रैंक किया जा सके.
भारत और न्यूजीलैंड के अंक
भारत एक रेटिंग अंक के फायदे के साथ कुल 121 रेटिंग लेकर टॉप पर है. उसके 24 मैचों में 2914 अंक रहे. वहीं, विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में भारत के खिलाफ खेलने जा रही न्यूजीलैंड के 120 रेटिंग है. उसके 18 टेस्ट में दो रेटिंग अंक के फायदे से कुल 2166 अंक हैं.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच
भारत और न्यूजीलैंड साउथम्प्टन में 18 से 22 जून तक पहला विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेलेंगे. भारत ने पिछले साल से अब तक ऑस्ट्रेलिया को 2-1 और इंग्लैंड को 3-1 से हराया. इसके अतिरिक्त न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज और पाकिस्तान को 2-0 से मात दी. आईसीसी द्वारा जारी बयान के अनुसार यह सालाना अपडेट 2017-18 के नतीजों में जुड़ेगा.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation