Omicron Cases in India: कोरोना वायरस का नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले भारत में तेजी के साथ बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में इनकी संख्या 1525 से बढ़कर 1700 पहुंच गई है. अभी तक इस वैरिएंट से 639 मरीज ठीक हो चुके हैं. देश के कुल 23 राज्यों में इस वैरिएंट की पुष्टि हुई है.
ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या की लिस्ट में महाराष्ट्र सबसे ऊपर है. और दिल्ली दूसरे नंबर पर. महाराष्ट्र में कुल 510 और दिल्ली में 351 मामले अभी तक सामने आए हैं. मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 33,750 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,49,22,882 हो गई है.
राज्यों की पूरी सूची: एक नजर में
| भारत में ओमीक्रोन मामलों की राज्यवार सूची | ||
| क्रमांक | राज्य | ओमीक्रोन मामलों की संख्या |
| 1 | महाराष्ट्र | 510 |
| 2 | दिल्ली | 351 |
| 3 | केरल | 156 |
| 4 | गुजरात | 136 |
| 5 | तमिलनाडु | 121 |
| 6 | राजस्थान | 120 |
| 7 | तेलंगाना | 67 |
| 8 | कर्नाटक | 64 |
| 9 | हरियाणा | 63 |
| 10 | ओड़िशा | 37 |
| 11 | पश्चिम बंगाल | 20 |
| 12 | आंध्र प्रदेश | 17 |
| 13 | मध्य प्रदेश | 9 |
| 14 | उत्तर प्रदेश | 8 |
| 15 | उतराखंड | 8 |
| 16 | चंडीगढ़ | 3 |
| 17 | जम्मू-कश्मीर | 3 |
| 18 | अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह | 2 |
| 19 | गोवा | 1 |
| 20 | हिमाचल प्रदेश | 1 |
| 21 | लद्दाख | 1 |
| 22 | मणिपुर | 1 |
| 23 | पंजाब | 1 |
|
| कुल | 1,700 |
पृष्ठभूमि
नए कोविड-19 संस्करण को पहली बार 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को सूचित किया गया था. संगठन के अनुसार, पहले B.1.1.529 संक्रमण की पहचान इस साल 9 नवंबर को एकत्र किए गए सैंपल से हुई थी. 26 नवंबर को, संगठन ने नए कोविड-19 वेरिएंट B.1.1.529 का नाम दिया गया था, जिसे दक्षिण अफ्रीका में ‘ओमिक्रॉन’ के रूप में पाया गया है. डब्ल्यूएचओ ने ओमिक्रॉन को ‘चिंता के प्रकार’ के रूप में वर्गीकृत किया है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation