भारत की महिला खिलाड़ी मीराबाई चानू ने ओलंपिक, 2020 के पहले दिन ही भारत के लिए भारोत्तोलन (वेट लिफ्टिंग) में रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीत लिया है. टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के कुल 127 भारतीय एथलीट शामिल होंगे, जिसमें क्रमशः पुरुष और महिला हॉकी टीम में दो वैकल्पिक खिलाड़ी और एक रिजर्व गोलकीपर शामिल हैं.
इन पुनर्निर्धारित टोक्यो ओलंपिक, 2020 की 18 खेल श्रेणियों में योग्य एथलीट, भारत के ओलंपिक दल का हिस्सा होंगे, जो 23 जुलाई को शुरु होकर 08 अगस्त, 2021 तक संचालित किये जायेंगे.
कोच, अधिकारियों और सहायक कर्मचारियों सहित भारतीय दल का कुल आकार 228 है. ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों की संख्या में इसके पिछले 03 एडिशन्स में से प्रत्येक में वृद्धि देखी गई है और भारत के बेहतरीन खिलाड़ियों से टोक्यो 2020 के दौरान इस प्रवृत्ति को जारी रखने की उम्मीद है.
टोक्यो 2020 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले भारतीय एथलीटों की सूची, उनके खेल और श्रेणी के आधार पर, इस आर्टिकल में अब आगे देखें:
तीरंदाजी
पुरुषों की रिकर्व व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा
1.तरुणदीप राय
- अतनु दासो
- प्रवीण जाधव
महिला रिकर्व व्यक्तिगत
- दीपिका कुमारी
एथलेटिक्स
एथलीट | खेल |
केटी इरफान | पुरुषों की 20 किमी पैदल दौड़ |
संदीप कुमार | पुरुषों की 20 किमी पैदल दौड़ |
राहुल रोहिल्ला | पुरुषों की 20 किमी पैदल दौड़ |
गुरप्रीत सिंह | पुरुषों की 50 किमी पैदल दौड़ |
भावना जाट | महिलाओं की 20 किमी पैदल दौड़ |
प्रियंका गोस्वामी | महिलाओं की 20 किमी पैदल दौड़ |
अविनाश सेबल | पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ |
मुरली श्रीशंकर | पुरुषों की लंबी कूद |
MP जाबिरी | पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ |
नीरज चोपड़ा | पुरुषों का भाला फेंक |
शिवपाल सिंह | पुरुषों का भाला फेंक |
अन्नू रानी | महिलाओं का भाला फेंक |
तजिंदरपाल सिंह तूर | पुरुषों का शॉट पुट |
दुती चंद | महिलाओं की 100मी और 200मी स्पर्धा |
कमलप्रीत कौर | महिलाओं का डिस्कस थ्रो |
सीमा पुनिया | महिलाओं का डिस्कस थ्रो |
राजीव अरोकिया, अमोल जैकब, नागनाथन पांडी, मुहम्मद अनस, नूह निर्मल टॉम | पुरुषों की 4x400 मीटर रिले टीम |
सार्थक भांबरी, रेवती वीरमणि, एलेक्स एंथोनी, धनलक्ष्मी शेखर, सुभा वेंकटेशन | मिश्रित 4x400 मीटर रिले टीम |
बैडमिंटन
- PV सिंधु, महिला एकल
- B साई प्रणीत, पुरुष एकल
- चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, पुरुष डबल
मुक्केबाज़ी
- विकास कृष्णन (पुरुष, 69 किग्रा)
- लवलीना बोर्गोहेन (महिला, 69 किग्रा)
- आशीष कुमार (पुरुष, 75 किग्रा)
- पूजा रानी (महिला, 75 किग्रा)
- सतीश कुमार (पुरुष, 91 किग्रा)
- मैरी कॉम (महिला 51 किग्रा)
- अमित पंघाल (पुरुष, 52 किग्रा)
- मनीष कौशिक (पुरुष, 63 किग्रा)
- सिमरनजीत कौर (महिला, 60 किग्रा)
घुड़सवार
फौआद मिर्जा - पुरुषों का व्यक्तिगत खेल
फेंसिंग
भवानी देवी - महिला कृपाण
गोल्फ़
पुरुषों के खेल -
- अनिर्बान लाहिड़ी
- उदयन माने
महिला प्रतिस्पर्धा
अदिति अशोक
जिम्नास्टिक्स
प्रणति नायक - महिला कलाकार
हॉकी
पुरुष टीम (मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में 19 खिलाड़ी, जिसमें दो वैकल्पिक खिलाड़ी और एक रिजर्व गोल कीपर शामिल हैं)
महिला टीम (रानी रामपाल के नेतृत्व में 19 खिलाड़ी, जिसमें दो वैकल्पिक खिलाड़ी और एक रिजर्व गोलकीपर शामिल हैं)
जूडो
सुशीला देवी लिकमबम - महिला अतिरिक्त लाइट-वेट (48 किग्रा) डिवीजन
रोइंग
अरविंद सिंह और अर्जुन जाट- पुरुषों का लाइटवेट डबल स्कल्स इवेंट
सेलिंग
- नेत्र कुमानन- लेजर रीडायल
- विष्णु सरवनन- लेजर मानक
- वरुण ठक्कर और केसी गणपति- 49अर
शूटिंग
एथलीट | वर्ग |
अंजुम मौदगिल | 10मी महिला एयर राइफल |
अपूर्वी चंदेल | 10मी महिला एयर राइफल |
दिव्यांश सिंह पंवार | 10मी पुरुष एयर राइफल |
दीपक कुमार | 10मी पुरुष एयर राइफल |
तेजस्विनी सावंती | 50मी महिला राइफल 03 स्थिति |
संजीव राजपूत | 50मी पुरुषों की राइफल 03 स्थिति |
ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर | 50मी पुरुषों की राइफल 03 स्थिति |
मनु भाकेर | 10मी महिला एयर पिस्टल |
यशस्विनी सिंह देसवाल | 10मी महिला एयर पिस्टल |
सौरभ चौधरी | 10मी पुरुष एयर पिस्टल |
अभिषेक वर्मा | 10मी पुरुष एयर पिस्टल |
राही सरनोभट | 25मी महिला पिस्टल |
चिंकी यादव | 25मी महिला पिस्टल |
अंगद वीर सिंह बाजवा | पुरुष स्कीट |
मैराज अहमद खान | पुरुष स्कीट |
तैराकी
- साजन प्रकाश, पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल, 200 मीटर बटरफ्लाई, 100 मीटर बटरफ्लाई
- श्रीहरि नटराज, पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक
- माना पटेल, महिलाओं की 100 मीटर बैकस्ट्रोक
टेबल टेनिस
- शरत कमल, पुरुष एकल
- साथियन ज्ञानशेखरन, पुरुष एकल
- सुतीर्थ मुखर्जी, महिला एकल
- मनिका बत्रा, महिला एकल
- शरथ कमल और मनिका बत्रा, मिश्रित युगल
टेनिस
- सानिया मिर्जा और अंकिता रैना, महिला युगल
- सुमित नागपाल, पुरुष एकल
भारोत्तोलन
मीराबाई चानू, महिला 48 किग्रा
कुश्ती
- सीमा बिस्ला, महिला फ्रीस्टाइल, 50 किग्रा
- विनेश फोगट, महिला फ्रीस्टाइल, 53 किग्रा
- अंशु मलिक, महिला फ्रीस्टाइल, 57 किग्रा
- सोनम मलिक, महिला फ्रीस्टाइल, 62 किग्रा
- रवि कुमार दहिया, पुरुष फ्रीस्टाइल, 57 किग्रा
- बजरंग पुनिया, पुरुष फ्रीस्टाइल, 65 किग्रा
- दीपक पुनिया, पुरुष फ्रीस्टाइल, 86 किग्रा
Comments
All Comments (0)
Join the conversation