संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) ने हाल ही में वर्ष 2020 को 'रिकॉर्ड पर सबसे खराब वर्ष' के तौर पर अपनी पुष्टि प्रदान की है, वैश्विक पर्यटन को कोविड -19 के प्रकोप को रोकने के लिए लागू अंतर्राष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंधों के कारण काफी बड़े पैमाने पर नुकसान उठाना पड़ा.
व्यापक यात्रा प्रतिबंध और मांग में अभूतपूर्व गिरावट के कारण दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय आवक में 74 प्रतिशत की गिरावट आई और वर्ष, 2019 की तुलना में 01 अरब कम अंतर्राष्ट्रीय आगमन किया गया.
संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन की एक नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय यात्रा में गिरावट से निर्यात राजस्व में 1.3 ट्रिलियन अमेरीकी डॉलर का अनुमानित नुकसान हुआ है, जो वर्ष, 2009 के वैश्विक आर्थिक संकट के दौरान दर्ज किए गए नुकसान से 11 गुना से अधिक है.
UNWTO रिपोर्ट: मुख्य विशेषताएं
• UNWTO की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है कि, कोविड -19 संकट ने लगभग 100-120 मिलियन प्रत्यक्ष पर्यटन नौकरियों को खतरे में डाल दिया है, उनमें से कई नौकरियां छोटे और मध्यम आकार के उद्यमों में उपलब्ध हैं.
• इस रिपोर्ट में आगे यह कहा गया है कि, कोरोना वायरस महामारी की बढ़ती प्रकृति के कारण, कई देश अब सख्त यात्रा प्रतिबंधों को दुबारा लागू कर रहे हैं.
• इन प्रतिबंधों में कुछ मामलों में संगरोध/ क्वारंटाइन नियम, अनिवार्य परीक्षण और सीमाओं को पूरी तरह से बंद करना शामिल है.
• एक ही समय में, इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि, कोविड -19 वैक्सीन के क्रमिक रोलआउट से उपभोक्ता विश्वास को बहाल करने में मदद मिलेगी और आने वाले वर्ष के दौरान देशी-विदेशी यात्राओं को धीरे-धीरे सामान्य बनाने में मदद मिलेगी.
क्या वर्ष, 2021 में पर्यटन बढ़ेगा?
UNWTO पैनल ऑफ एक्सपर्ट्स के सर्वेक्षण में वर्ष, 2021 के लिए मिश्रित दृष्टिकोण प्रदर्शित किया गया है. उत्तरदाताओं में से लगभग आधे लोगों (45%) ने पिछले वर्ष की तुलना में वर्ष, 2021 के लिए बेहतर संभावनाओं की परिकल्पना की है जबकि 25% लोग समान प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं और वर्ष, 2021 में इन परिणामों का 30% खराब प्रदर्शन के पक्ष में रहा है.
कुल मिलाकर, वर्ष, 2021 में पर्यटन के बढ़ने की संभावनाएं कम दिख रही हैं. अक्टूबर, 2020 में 21% की तुलना में कम से कम 50 प्रतिशत उत्तरदाताओं को केवल वर्ष, 2022 में पर्यटन बढ़ने की उम्मीद है. अन्य सभी लोग अभी भी पर्यटन के क्षेत्र में वर्ष, 2021 में संभावित बढ़ोतरी देखते हैं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation