जागरण जोश. कॉम अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें पूरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. भारत और निम्न में से किस देश ने 05 अक्टूबर 2017 को व्यापार और संचार पर समझौता किया?
a. इथियोपिया
b. पाकिस्तान
c. नेपाल
d. चीन
2. बंगलोर मेट्रो परियोजना के चरण-II हेतु भारत ने यूरोपीयन इवेस्टमेंट बैंक से कितने मिलियन यूरो का वित्तीय समझौता किया है?
a. 200
b. 400
c. 300
d. 500
3. निम्नलिखित में से किसे वर्ष 2017 के नोबल साहित्य पुरस्कार हेतु चयनित किया गया?
a. काजुओ इशीगुरो
b. डेविस मार्गुआ
c. जेविच डुफ्लर
d. एन के पचौरी
4. राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण द्वारा दिल्ली के किस क्षेत्र में धरने-प्रदर्शन पर रोक लगाए जाने के लिए आदेश जारी किया गया?
a. इंडिया गेट
b. जंतर-मंतर
c. लाल किला
d. नोएडा टोल ब्रिज
5. भारत में पहली बार आयोजित किये गये अंडर-17 फुटबॉल विश्वकप का पहला मैच भारत के किस शहर में खेला गया?
a. गोवा
b. कोलकाता
c. दिल्ली
d. मुंबई
6. उस भारतीय महिला खिलाड़ी का क्या नाम है जिसने वुशु विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा?
a. पूजा कादियान
b. अनीता कात्याल
c. जोगेश्वरी यादव
d. संभावना वर्मा
7. भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा इस वित्तीय वर्ष की मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर 6% से बदलकर कितना कर दी गयी?
a. 5.8%
b. 5%
c. 4.5%
d. कोई बदलाव नहीं
8. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में किसे बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया?
a. आर के शर्मा
b. जे एस कुरियन
c. सत्यपाल मलिक
d. अर्जन सिंह परमार
9. किस शहर के मीनाक्षी मंदिर को भारत में सर्वश्रेष्ठ 'स्वच्छ आइकोनिक प्लेस' घोषित किया गया?
a. हैदराबाद
b. मदुरै
c. द्वारका
d. इनमें से कोई नहीं
10. केंद्र सरकार ने एकल ब्रांड खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश एफडीआई के कितने प्रस्तावों को मंजूरी दी?
a. चार
b. सात
c. पांच
d. आठ
11. किस देश ने विशाल तितली के आकार का दुनिया का सबसे लंबा तैरता रास्ता बनाया है?
a. चीन
b. नेपाल
c. भारत
d. इनमें से कोई नहीं
12. गृह मंत्रालय द्वारा जारी लाइसेंसी हथियारों के आंकड़ों के अनुसार भारत में किस राज्य में सबसे अधिक हथियार धारक व्यक्ति मौजूद हैं?
a. उत्तर प्रदेश
b. जम्मू एवं कश्मीर
c. पंजाब
d. हरियाणा
13. किस देश के तीन वैज्ञानिकों जेफ्री सी. हॉल, माइकल रॉसबाश और माइकल डब्ल्यू यंग को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबल पुरस्कार हेतु चयनित किया है?
a. ब्रिटेन
b. फ्रांस
c. अमेरिका
d. स्वीडन
14. अंग्रेजी गाना ‘आई वोंट बैक डाउन’ के गीतकार का क्या नाम है जिनका हाल ही में निधन हो गया?
a. डेविड ब्राउन
b. टॉम पैटी
c. केल निल्सन
d. आंद्रे ग्रोग्नर
15. केंद्र सरकार ने हिंदुस्तान पेपर कॉरपोरेशन के पुनरूद्धार हेतु कितने करोड़ रुपये की योजना तैयार की है?
a. 2,000 करोड़
b. 4,000 करोड़
c. 1,000 करोड़
d. 7,000 करोड़
उत्तर:
1.a. इथियोपिया
Explanation - राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने इथियोपियाई राष्ट्रपति मुलातु तेशोम के साथ वार्ता की. इस दौरान दोनों देशों के नेताओं ने व्यापार, संचार और मीडिया को बढ़ावा देने जैसे द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किए.
2.c. 300
Explanation - भारत सरकार और यूरोपीयन इंवेस्टमेंट बैंक (ईआईबी) ने बंगलोर मेट्रो रेल परियोजना चरण-II लाइन आर 6 के लिए 300 मिलियन यूरो के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किया.
3.a. काजुओ इशीगुरो
Explanation - नोबल पुरस्कार समिति द्वारा साहित्य के नोबल पुरस्कार की घोषणा की गयी. समिति द्वारा जापानी मूल के ब्रिटिश लेखक काजुओ इशीगुरो को साहित्य के नोबल पुरस्कार के लिए चयनित किया.
4.b. जंतर-मंतर
Explanation - राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि जंतर मंतर पर प्रदर्शनों पर रोक लगाई जाए तथा वहां हो रहे ध्वनि प्रदूषण पर भी रोक लगाई जाए.
5.c. दिल्ली
Explanation - भारत पहली बार किसी फीफा विश्व कप की मेजबानी कर रहा है, जिसकी बदौलत उसे इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने का मौका मिला जिसके 52 मैचों का आयोजन कल से 28 अक्तूबर तक यहां दिल्ली समेत मुंबई, कोच्चि, गोवा, गुवाहाटी और कोलकाता में किया जायेगा.
6.a. पूजा कादियान
Explanation -. भारतीय वुशु खिलाड़ी पूजा कादियान ने कजान (रूस) में आयोजित वुशु विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया. पूजा कादियान वुशु विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं.
7.d. कोई बदलाव नहीं
Explanation - भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा इस वित्त वर्ष की चौथी मौद्रिक समीक्षा में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया. आरबीआई ने इस वित्त वर्ष की चौथी मौद्रिक नीति समीक्षा मंच रेपो रेट 6% पर बरकरार रखने का फैसला किया.
8.c. सत्यपाल मलिक
Explanation - बिहार के 38 वें राज्यपाल के रूप में सत्यपाल मलिक ने शपथ ग्रहण की. पटना हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राजेन्द्र मेनन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
9.b. मदुरै
Explanation - तमिलनाडु के मुदरै सिटी कॉरपोरेशन को स्वच्छता अभियान को लेकर विशेष अवार्ड प्रदान किया जाएगा. मदुरै स्थित मीनाक्षी सुंदरेश्वरार मंदिर को 01 अक्टूबर 2017 को भारत का सबसे स्वच्छ आइकोनिक जगह करार दिया गया है.
10.c. पांच
Explanation - केंद्र सरकार ने एकल ब्रांड खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश एफडीआई के पांच प्रस्तावों को मंजूरी दी.
11.a. चीन
Explanation - चीन ने विशाल तितली के आकार का दुनिया का सबसे लंबा तैरता रास्ता बनाया है. 5.2 किमी लंबा यह रास्ता पर्यटकों के लिए 1 अक्टूबर 2017 से खोल दिया गया है.
12.a. उत्तर प्रदेश
Explanation - गृह मंत्रालय द्वारा जारी लाइसेंसी हथियारों के आंकड़ों के अनुसार भारत में उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक हथियार धारक व्यक्ति मौजूद हैं. इस रिपोर्ट में बताया गया कि जम्मू एवं कश्मीर दूसरे स्थान पर है जहां सबसे अधिक लोगों के पास बंदूक रखने का लाइसेंस है.
13.c. अमेरिका
Explanation - नोबल पुरस्कार समिति ने अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों को वर्ष 2017 के वैज्ञानिकों को फिजियोलॉजी अथवा चिकित्सा के क्षेत्र में नोबल पुरस्कार हेतु चयनित किया है. इस वैज्ञानिकों को ह्यूमन बायोलॉजिकल क्लॉक पर शोध हेतु इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया.
14.b. टॉम पैटी
Explanation - प्रसिद्ध रॉकस्टार टॉम पैटी का हृदयघात के कारण निधन हो गया. वे 66 वर्ष के थे. टॉम पैटी बहुमुखी प्रतिभा के धनी टॉम पैटी अमेरिकी संगीतकार, गायक, गीतकार, बहुवाद्य वादक और रिकॉर्ड निर्माता थे.
15.c. 1,000 करोड़
Explanation -केंद्र सरकार ने हिंदुस्तान पेपर कॉरपोरेशन के पुनरूद्धार हेतु 1,000 करोड़ रुपये की योजना तैयार की है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation