जागरण जोश. कॉम अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें पूरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. गैलप इंटरनेशनल द्वारा विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता शीर्षक हेतु कराये गये सर्वेक्षण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
a. पहला
b. दूसरा
c. तीसरा
d. चौथा
2. अमेरिका और फ्रांस के शोधकर्ताओं द्वारा किये गये सर्वेक्षण में भारत सरकार की किस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत बनाई जाने वाली 500 गांवों की सड़कों के निर्माण में भ्रष्टाचार पाया गया?
a. भारत निर्माण योजना
b. मनरेगा
c. उजाला योजना
d. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना
3. सत्यम घोटाले में ऑडिट फर्म प्राइसवॉटरहाउस पर कितने साल का प्रतिबंध लगा?
a. 2 साल
b. 4 साल
c. 6 साल
d. 8 साल
4. हिमाचल प्रदेश की आंचल ठाकुर ने तुर्की में हुई एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्कीइंग प्रतियोगिता में कौन सा पदक जीता?
a. स्वर्ण पदक
b. कांस्य पदक
c. रजत पदक
d. इनमें से कोई नहीं
5. भारत की नौसैन्य शक्ति प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए रक्षा मंत्री निर्मला सीमारमण हाल ही में किस युद्धपोत पर सवार हुईं?
a. आईएनएस विक्रमादित्य
b. आईएनएस सम्राट
c. आईएनएस विक्रांत
d. आईएनएस कोलकाता
6. हाल ही में किस देश में कॉटन बड्स पर रोक लगाई गई है?
a. फ्रांस
b. कनाडा
c. इंग्लैंड
d. इटली
7. भारत ने किस देश के किये समझौते के तहत मुस्लिम महिलाओं को पहली बार पुरुष साथी के बिना हज यात्रा के लिए भेजने का निर्णय किया?
a. यमन
b. मिस्र
c. कुवैत
d. सऊदी अरब
8. किस देश में आयोजित किये जाने वाले शीतकालीन ओलंपिक खेलों के मद्देनजर दक्षिण कोरिया तथा उत्तर कोरिया के मध्य वार्ता आयोजित की गयी?
a. चीन
b. रूस
c. दक्षिण कोरिया
d. उत्तर कोरिया
9. खेलों से सम्बंधित किस योजना का लोगो हाल ही में राज्यवर्धन सिंह राठौर ने लॉन्च किया?
a. भारत क्रीड़ा
b. ओलंपियन इंडिया
c. खेलो इंडिया
d. जीतो इंडिया
10. हाल ही में किस राज्य में बिना अनुमति के लाउडस्पीकर बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया?
a. उत्तर प्रदेश
b. गुजरात
c. बिहार
d. राजस्थान
उत्तर:
1 . c. तीसरा
2. d. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना
3.a. 2 साल
4.b. कांस्य पदक
5 . d. आईएनएस कोलकाता
6. c. इंग्लैंड
7 . d. सऊदी अरब
8. c. दक्षिण कोरिया
9 . c. खेलो इंडिया
10. a. उत्तर प्रदेश
Comments
All Comments (0)
Join the conversation