जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें पूरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. एंटोनियो तजानी हाल ही में यूरोपियन पार्लियामेंट के अध्यक्ष नियुक्त किए गये, वे किस देश के नागरिक हैं?
a. फ्रांस
b. इटली
c. ब्राज़ील
d. जर्मनी
2. प्रतिष्ठित ‘द हिन्दू पुरस्कार 2016’ निम्नलिखित में से किसने जीता?
a. मंजुला पद्मनाभन
b. कुणाल बासु
c. अनिल मेनन
d. किरन दोषी
3. निम्नलिखित में से किसने हाल ही में गाम्बिया के तीसरे राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की?
a. एडमा बैरो
b. युवेन एक्रोन
c. याह्या जमेह
d. यम्मा कंदेह
4. केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के लिए किस वेब पोर्टल का शुभारंभ किया गया?
a. पढ़े चलो
b. शगुन
c. विकास
d. ज्ञानवान
5. आईआईटी बॉम्बे द्वारा किये गये शोध के अनुसार वर्ष 2015 में वायु प्रदूषण से दिल्ली में कितने लोगों की मृत्यु हुई?
a. 48,651
b. 65,5600
c. 80,000
d. 26,366
6. निम्नलिखित में से किस पूर्व भारतीय क्रिकेटर को हाल ही में लेजेंड्स क्लब हॉल ऑफ़ फेम में शामिल किया गया?
a. वीवीएस लक्ष्मण
b. सौरव गांगुली
c. कपिल देव
d. वीरेंद्र सहवाग
7. नागालैंड स्वास्थ्य परियोजना के लिए विश्व बैंक द्वारा कितनी धनराशि का लोन जारी किया गया?
a. 48 मिलियन डॉलर
b. 50 मिलियन डॉलर
c. 60 मिलियन डॉलर
d. 80 मिलियन डॉलर
8. भारत ने किस अंतरराष्ट्रीय परमाणु अनुसंधान संस्था के साथ सहयोगी राज्य बनने का समझौता किया?
a. अंतरराष्ट्रीय परमाणु संघ
b. अंतरराष्ट्रीय परमाणु व्यापार संगठन
c. यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन
d. यूरोपीय परमाणु अप्रसार संगठन
9. किस संस्था द्वारा किये गये सर्वेक्षण में कहा गया कि केवल आठ धनी लोगों के पास विश्व की आधी आबादी के बराबर धन मौजूद है ?
a. मर्सर
b. एसेंचर
c. अर्नेस्ट एंड यंग
d. ऑक्सफैम
10. पूर्व क्रिकेटर एवं राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू हाल ही में बीजेपी छोड़कर किस पार्टी में शामिल हुए?
a. बहुजन समाज पार्टी
b. कांग्रेस
c. समाजवादी पार्टी
d. आम आदमी पार्टी
11. किस पार्टी की आंतरिक कलह में चुनाव आयोग द्वारा साइकिल का चुनाव चिन्ह पार्टी के संस्थापक की बजाय वर्तमान मुख्यमंत्री को दिया गया?
a. भारतीय जनता पार्टी
b. बहुजन समाज पार्टी
c. अन्नाद्रमुक कड़गम
d. समाजवादी पार्टी
12. भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए पहली सूची में कितनी सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गयी?
a. 140
b. 145
c. 149
d. 170
13. निम्नलिखित में से किस देश को संयुक्त राष्ट्र समूह-77 की अध्यक्षता प्राप्त हुई?
a. फिजी
b. थाईलैंड
c. इक्वाडोर
d. मलेशिया
14. किस संस्थान के लिए बनाये गये पैनल में लड़कियों को आरक्षण दिए जाने की सिफारिश की गयी?
a. आईआईएम
b. आईआईटी
c. जेएनयू
d. बीएचयू
15. निम्नलिखित में से किस टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी ख़िताब जीता?
a. मुंबई
b. रेलवे
c. उत्तर भारत
d. गुजरात
उत्तर:
1.b. इटली
Explanation – इटली के राजनेता एंटोनियो तजानी को हाल ही में यूरोपियन पार्लियामेंट का अध्यक्ष नियुक्त किया गया. उन्हें जर्मनी के मार्टिन शुल्ज़ के स्थान पर नियुक्त किया गया.
2.d. किरन दोषी
Explanation – किरन दोषी गुजरात की सेवानिवृत कूटनीतिज्ञ एवं शिक्षाविद हैं. उन्हें उनके उपन्यास ‘जिन्ना ऑफेन केम टू आवर हाउस’ के लिए ‘द हिन्दू पुरस्कार 2016’ दिया गया.
3.a. एडमा बैरो
Explanation - एडमा बैरो ने गाम्बिया के तीसरे राष्ट्रपति के रूप में सेनेगल में गाम्बिया के दूतावास में शपथ ग्रहण की. शपथ ग्रहण समारोह गाम्बिया के इतिहास में पहली घटना है जब एक राष्ट्रपति ने दूसरे राष्ट्रपति को पदभार सौंपा हो.
4.b. शगुन
Explanation - केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सर्व शिक्षा अभियान के लिए एक समर्पित वेब पोर्टल ‘शगुन’ का शुभारंभ किया. इसका उद्देश्य भारत में प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों और प्रगति को दर्शाना है.
5.a. 48,651
Explanation - आईआईटी बॉम्बे द्वारा किये गये शोध के अनुसार वर्ष 1995 में दिल्ली में वायु प्रदूषण के कारण 19,716 मौतें हुई थीं जबकि 2015 में यह संख्या 48,651 थी.
6.c. कपिल देव
Explanation - पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को मुंबई में लेजेंड्स क्लब हॉल ऑफ़ फेम में शामिल किया गया. इस अवसर पर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सुनील गावसकर एवं अजीत वाडेकर भी शामिल थे.
7.a. 48 मिलियन डॉलर
Explanation – भारत सरकार एवं विश्व बैंक के मध्य हाल ही में 48 मिलियन डॉलर के वित्तीय अनुबंध के तहत नागालैंड स्वास्थ्य परियोजना को मंजूरी प्रदान की गयी. इस योजना का उद्देश्य राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करना है.
8.c. यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन
Explanation - केंद्र सरकार द्वारा आंतरिक सहमति दिए जाने के उपरांत भारत यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन (सर्न) का सहयोगी सदस्य राज्य बना. इससे पहले नवम्बर 2016 को भारत ने इस संगठन के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए थे.
9.d. ऑक्सफैम
Explanation - ऑक्सफैम द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया कि विश्व की आधी आबादी (3.6 अरब लोग) के बराबर संपत्ति दुनिया के सिर्फ 8 लोगों के पास मौजूद है.
10.b. कांग्रेस
Explanation - पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी के स्टार प्रचारक रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस जॉइन कर ली है. सिद्धू ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और कांग्रेस में शामिल हो गए.
11.d. समाजवादी पार्टी
Explanation - चुनाव आयोग ने समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह को लेकर निर्णय सुनाया. फैसले में कहा गया कि साइकिल चुनाव चिन्ह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का होगा.
12.c. 149
Explanation - भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की. उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त भाजपा ने उत्तराखंड चुनाव के लिए भी उम्मीदवारों की सूची जारी की.
13.c. इक्वाडोर
Explanation - इक्वाडोर को संयुक्त राष्ट्र समूह 77 की अध्यक्षता प्राप्त हुई. इक्वाडोर को थाईलैंड से जी-77 की अध्यक्षता मिली.
14.c. आईआईटी
Explanation - भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में लड़कियों की कम संख्या को देखते हुए प्रोफेसर टी. गॉनसाल्विज समिति ने सिफारिश की है कि उनके लिए 20 प्रतिशत सीटें आरक्षित की जाएं.
15.d. गुजरात
Explanation - गुजरात की टीम ने पहला रणजी ट्रॉफी ख़िताब जीता. इंदौर स्थित होल्कर स्टेडियम में खेले गये मैच में गुजरात की टीम ने पार्थिव पटेल की कप्तानी में मुंबई को पांच विकेट से हराकर यह ख़िताब जीता.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation