जागरण जोश. कॉम अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें पूरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. भारत में भगोड़ा घोषित हो चुके किस कारोबारी की भारत प्रत्यर्पण संबंधी सुनवाई ब्रिटेन में आरंभ की गयी?
a. ललित मोदी
b. विजय माल्या
c. थॉमस कीट्स
d. ए के परेरा
2. किस नियामक बोर्ड ने हाल ही में कैंसर के इलाज वाली बायोसिमिलर दवा ट्रैस्टिजमाब को मार्केटिंग अप्रूवल दिया?
a. अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन
b. भारतीय दवा मानक संस्था
c. विश्व स्वास्थ्य संगठन
d. अंतरराष्ट्रीय औषधि वितरण आयोग
3. निम्नलिखित में से किस देश ने हाल ही में महत्वाकांक्षी चाबहार परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया?
a. अफगानिस्तान
b. इराक
c. ईरान
d. चीन
4. भारत के किस शहर में देश का सबसे बड़ा तैरता हुआ सोलर प्लांट लगाया गया है?
a. वायनाड (केरल)
b. लुधियाना (पंजाब)
c. सूरत (गुजरात)
d. पुणे (महाराष्ट्र)
5. हाल ही में ब्राजीलियन फॉर्मूला-1 ग्रांप्री रेस किसने जीती है?
a. रिको रोसबर्ग
b. सेबेस्टियन वेटल
c. लुईस हैमिल्टन
d. किमी रेकोनेन
6. संयुक्त राष्ट्र के राजनीतिक मामलों के अंडरसेकेट्री जनरल का क्या नाम है जो प्योंगयांग पहुंचे?
a. जैफरी फैल्टमैन
b. हैरिस कॉल्टन
c. आर्चर दुप्रिक्स
d. एन ओ फ्यूम
7. किस राज्य के मुख्यमंत्री ने लक्षद्वीप एवं अन्य राज्यों में चक्रवात से प्रभावित लोगों की मदद के लिये प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में पांच करोड़ रुपये का योगदान दिया?
a. उत्तर प्रदेश
b. बिहार
c. हरियाणा
d. गुजरात
8. अमेरिका और किस देश की वायु सेना ने हाल ही में अपना सबसे बड़ा संयुक्त अभ्यास शुरू कर दिया है?
a. उत्तर कोरिया
b. दक्षिण कोरिया
c. पाकिस्तान
d. नेपाल
9. राष्ट्रीय कृषि शिक्षा दिवस किस तारीख को मनाया जाता है?
a. 5 दिसंबर
b. 25 दिसंबर
c. 20 दिसंबर
d. 03 दिसंबर
10. वर्ष 2018 में होने वाले अंडर-19 विश्व कप हेतु चुनी गई 16 सदस्यीय भारतीय टीम का कप्तान किसे चुना गया है?
a. पृथ्वी शॉ
b. अर्जुन तेंदुलकर
c. विकास चाँद
d. इनमें से कोई नहीं
11. निम्न में से किस देश की 'एविओर' एयरलाइंस को यूरोपीय संघ के आसमान में उड़ने से प्रतिबंधित कर दिया गया है?
a. वेनेजुएला
b. बेलारूस
c. डेनमार्क
d. इनमें से कोई नहीं
12. डोप टेस्ट में फेल होने के बाद अफगानिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मोहम्मद शहज़ाद को आईसीसी ने कितने साल के लिए बैन लगाया है?
a. एक साल
b. दो साल
c. तीन साल
d. चार साल
13. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के अनुसार किस नदी की सफाई व घाटों के नवीनीकरण हेतु घरेलू कंपनियों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों और उद्योगपतियों ने 1,500 करोड़ रुपये खर्च करने की प्रतिबद्धता जताई है?
a. यमुना
b. गंगा
c. कोसी
d. ब्रह्मपुत्र
14. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश के किस शहरों में 1700 से अधिक होटलों, लॉज और ठहरने के स्थानों की जांच के लिए एक समिति का गठन किया?
a. कुल्लू एवं मनाली
b. शिमला
c. धर्मशाला
d. इनमें से कोई नहीं
15. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने कितने पुराने खातों को एक साथ मौजूदा यूनिवर्सल खाता संख्या (यूएएन) से जोड़ने की सुविधा शुरू की है?
a. 15
b. 20
c. 25
d. 10
उत्तर:
1. b. विजय माल्या
2. a. अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन
3. c. ईरान
4. a. वायनाड (केरल)
5. b. सेबेस्टियन वेटल
6.a. जैफरी फैल्टमैन
7.a. उत्तर प्रदेश
8.b. दक्षिण कोरिया
9.d. 03 दिसंबर
10.a. पृथ्वी शॉ
11.a. वेनेजुएला
12.a. एक साल
13.b. गंगा
14.a. कुल्लू एवं मनाली
15.d. 10
Comments
All Comments (0)
Join the conversation