साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 04 मार्च से 10 मार्च 2019 तक

Mar 10, 2019, 17:00 IST

जागरण जोश. कॉम अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें पूरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

Current Affairs Quiz in hindi
Current Affairs Quiz in hindi

जागरण जोश. कॉम अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें पूरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1.  इसरो द्वारा हाल ही में स्कूली बच्चों को अंतरिक्ष संबंधी कार्यक्रमों के साथ जोड़ने के लिए चलाए गये कार्यक्रम का क्या नाम है?
a.    KAROKA
b.    VATAN
c.    URJA
d.    YUVIKA

2. हाल ही में ग्रीनपीस द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार निम्नलिखित में से किस शहर को विश्व का सबसे प्रदूषित शहर बताया गया है?
a.    लुधियाना
b.    गुरुग्राम
c.    इस्लामाबाद
d.    पेइचिंग

3. भारत के किस शहर में AK-203 राइफल बनाए जाने का भारत-रूस संयुक्त उपक्रम आरंभ किया गया है?
a.    चेन्नई
b.    कपूरथला
c.    अमेठी
d.    रांची

4. प्रधानमंत्री मोदी द्वारा हाल ही में किस स्थान से ‘वन नेशन, वन कार्ड’ योजना का शुभारंभ किया गया?
a.    अहमदाबाद
b.    पटना
c.    मुंबई
d.    झांसी

5. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में चाय बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है?
a.    आर. डिसिल्वा
b.    पी.के. बेजबरुआ
c.    एन.के.श्रीनिवासन
d.    रजत टोकस

6. रक्षा मंत्रालय के अनुसार, थलसेना की कितने शाखाओं में महिला अफसरों को स्थाई कमीशन दिया जाएगा?
a.    10
b.    08
c.    05
d.    04

7. निम्न में से किस देश के साथ व्यापार युद्ध और आर्थिक मंदी के संकेतों के बीच दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन ने 2019 के लिए जीडीपी वृद्धि दर का लक्ष्य घटा दिया है?
a.    भारत
b.    पाकिस्तान
c.    अमेरिका
d.    नेपाल

8. फोर्ब्स के मुताबिक, फेसबुक को-फाउंडर मार्क ज़करबर्ग को पछाड़कर 21 वर्षीय किस देश की टीवी स्टार काइली जेनर सबसे कम उम्र में सेल्फ मेड अरबपति बन गई हैं?
a.    अमेरिका
b.    नेपाल
c.    चीन
d.    रूस

9. संयुक्त राष्ट्र (यूएन) रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में प्रदूषित हवा में सांस लेने के कारण हर घंटे करीब कितने लोगों की मौत हो रही है?
a.    1200
b.    800
c.    1500
d.    100

10. पुलवामा हमले के बाद अमेरिका ने पाकिस्तानी नागरिकों को मिलनेवाली वीजा अवधि को 5 साल से घटाकर कितने महीने का कर दिया है?
a.    12 महीना
b.    20 महीना
c.    03 महीना
d.    15 महीना

 

उत्तर:

1. d. YUVIKA
विवरण:
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने इस वर्ष से स्कूली बच्चों के लिए “युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम”  (YUVIKA) नामक एक विशेष कार्यक्रम शुरू किया है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य मुख्य रूप से अंतरिक्ष कार्यकलापों के उभरते क्षेत्रों में छात्रों की रुचि जगाना है.

2. b. गुरुग्राम
विवरण:
पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर काम करने वाले संगठन आईक्यूएयर एयरविज़ुअल और ग्रीनपीस द्वारा संयुक्त रूप से किये गये अध्ययन में पाया गया कि दिल्ली विश्व की सबसे अधिक प्रदूषित राजधानी है. जबकि, गुरुग्राम विश्व के सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में अव्वल है.

3. c. अमेठी
विवरण:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में भारत-रूस के आयुध कारखाने का उद्घाटन किया. भारत-रूस (इंडो-रशिया) राइफल प्राइवेट लिमिटेड भारत की आयुध फैक्टरी और रूस के प्रतिष्ठान का जॉइंट प्रोजेक्ट है.

4. a. अहमदाबाद
विवरण:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अहमदाबाद से स्वदेश निर्मित नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) का शुभारंभ किया. लोगों को देशभर में मेट्रो सेवाओं और टोल टैक्स समेत कई तरह के परिवहन शुल्क का भुगतान करने में सक्षम बनाने के लिए यह सेवा आरंभ की गई है.

5. b. पी.के. बेजबरुआ
विवरण:
केन्द्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय ने हाल ही पी.के. बेजबरुआ को पुनः टी बोर्ड के चेयरमैन नियुक्त किये जाने को मंज़ूरी दी. वे टी बोर्ड के पहले गैर-आईएएस चेयरमैन हैं.

6. a. 10
विवरण:
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, थलसेना की 10 शाखाओं में महिला अफसरों को स्थाई कमीशन दिया जाएगा और वह रिटायरमेंट की उम्र तक काम कर सकेंगी. इससे पहले सेना की इन 10 शाखाओं में महिलाओं के लिए केवल शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) का प्रावधान था. एसएससी के तहत भर्ती महिलाओं को मेरिट के आधार पर स्थाई कमीशन मिलेगा.

7. c. अमेरिका
विवरण:
अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध और आर्थिक मंदी के संकेतों के बीच दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन ने 2019 के लिए जीडीपी वृद्धि दर का लक्ष्य घटा दिया है और इसके 6% से 6.5% रहने का अनुमान जताया है.

8. a. अमेरिकी
विवरण:
फोर्ब्स के मुताबिक, फेसबुक को-फाउंडर मार्क ज़करबर्ग को पछाड़कर 21 वर्षीय अमेरिकी टीवी स्टार काइली जेनर सबसे कम उम्र में सेल्फ मेड अरबपति बन गई हैं. ज़करबर्ग ने यह उपलब्धि 23 साल की उम्र में हासिल की थी.

9. b. 800
विवरण:
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में प्रदूषित हवा में सांस लेने के कारण हर घंटे करीब 800 लोगों की मौत हो रही है.

10.  c. 3 महीना
विवरण:
पुलवामा हमले के बाद वैश्विक मंच से लगातार आलोचना झेल रहे पाकिस्तान को अमेरिका ने एक और झटका दे दिया है. अमेरिका ने पाकिस्तानी नागरिकों को मिलनेवाली वीजा अवधि को 5 साल से घटाकर 3 महीने का कर दिया है.

 

Gorky Bakshi is a content writer with 9 years of experience in education in digital and print media. He is a post-graduate in Mass Communication
... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News