साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 06 मई से 12 मई 2019 तक

May 12, 2019, 17:27 IST

जागरण जोश. कॉम अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें पूरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

जागरण जोश. कॉम अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें पूरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. ई-गवर्नेंस सर्विसेज़ इंडिया लिमिटेड ने हाल ही में उन्नत भारत अभियान के तहत किस शिक्षण संस्थान के साथ समझौता किया है?
a.    आईआईटी रुड़की
b.    आईआईएम अहमदाबाद
c.    आईआईटी कानपुर
d.    दिल्ली विश्वविद्यालय

2. किस प्राइवेट कम्पनी ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन के लिए कार्गो विमान लॉन्च किया है?
a.    बोइंग
b.    स्पेस एक्स
c.    लार्सन एंड टुब्रो
d.    लॉकहीड मार्टिन

3. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने अपने बोर्ड में पहली बार स्वतंत्र महिला निदेशक के तौर पर किसे नियुक्त किया है?
a.    जयश्री व्यास
b.    तनुश्री पांड्या
c.    अर्चना वत्सल
d.    गरिमा त्यागी

4. विश्व का कौन सा पहला देश है जिसमें ‘जलवायु आपातकाल’ लागू किया गया है?
a.    फ्रांस
b.    ब्रिटेन
c.    अमेरिका
d.    कनाडा

5. हाल ही में किस देश में 4500 वर्ष पुरानी दो गुंबदों की खोज की गई है जिसमें अवशेष एवं कुछ पुरातन कलाकृतियां प्राप्त हुई हैं?
a.    सूडान
b.    भारत
c.    मिस्र
d.    अफगानिस्तान

6. निम्न में से किस देश को 07 मई 2019 को फिर से अंतर-सरकारी मंच आर्कटिक परिषद का पर्यवेक्षक चुना गया है?
a.    भारत
b.    नेपाल
c.    चीन
d.    रूस

7. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अमेरिका और किस देश के बीच हालिया तनाव की स्थिति को दुनिया की अर्थव्यस्था के लिए खतरनाक बताया है?
a.    नेपाल
b.    भारत
c.    चीन
d.    पाकिस्तान

8. किस मंत्रालय ने भारतीय मूल के उन लोगों की ‘काली सूची’ को समाप्त कर दिया है जिन्होंने भारत में कथित उत्पीड़न की याचिका के तहत विदेश में शरण ली थी?
a.    गृह मंत्रालय
b.    रक्षा मंत्रालय
c.    सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
d.    इनमें से कोई नहीं

9. भारतीय नौसेना का अग्रणी मिसाइल विध्वसंक ‘आईएनएस रंजीत’ कितने साल तक सेवा देने के बाद 06 मई 2019 को सेवामुक्त हो गया?
a.    50 साल
b.    40 साल
c.    36 साल
d.    30 साल

10. निम्न में से किस देश ने एच1-बी वीजा के लिए आवेदन शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है?
a.    नेपाल
b.    पाकिस्तान
c.    बांग्लादेश
d.    अमेरिका


उत्तर:

1. c. आईआईटी कानपुर
विवरण: ई-गवर्नेंस सर्विसेज़ इंडिया लिमिटेड ने हाल ही में उन्नत भारत अभियान के तहत आईआईटी कानपुर के साथ समझौता किया है. इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक उच्च शिक्षा संस्थानों की उपलब्धता कराना है.

2. b. स्पेस एक्स
विवरण: स्पेस एक्स ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन के लिए कार्गो विमान लॉन्च किया है. फाल्कन रॉकेट द्वारा ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के जरिये अंतरराष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन के लिए प्रयोगात्मक वस्तुएं भेजी गई हैं.

3. a. जयश्री व्यास
विवरण: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने अपने बोर्ड में पहली बार स्वतंत्र महिला निदेशक के तौर पर जयश्री व्यास की नियुक्ति की है.

4. b. ब्रिटेन
विवरण: ब्रिटेन की संसद जलवायु आपातकाल घोषित करने वाली विश्व की पहली संसद बन गई है. इसके बाद ब्रिटेन के मुख्य विपक्षी दल लेबर पार्टी ने इस ओर जल्द से जल्द मजबूत कदम उठाए जाने की मांग की है.

5. c. मिस्र
विवरण: मिस्र में हाल ही में 4500 वर्ष पुरानी दो गुम्बदों की खोज की गई है. इसे उस समय के शासक टूटू का बताया जा रहा है. यह कायरो के नज़दीक गीज़ा के पिरामिडों में पाए गये हैं.

6. a. भारत
विवरण: भारत को फिर से अंतर-सरकारी मंच - आर्कटिक परिषद का पर्यवेक्षक चुना गया है. आर्कटिक परिषद विशेष रूप से सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों को लेकर आर्कटिक देशों, क्षेत्र के स्वदेशी समुदायों और अन्य निवासियों के बीच सहयोग, समन्वय और बातचीत को बढ़ावा देती है.

7. c. चीन
विवरण: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अमेरिका और चीन के बीच हालिया तनाव की स्थिति को दुनिया की अर्थव्यस्था के लिए खतरनाक बताया है.

8. a. गृह मंत्रालय
विवरण: गृह मंत्रालय ने भारतीय मूल के उन लोगों की ‘काली सूची’ को समाप्त कर दिया है जिन्होंने भारत में कथित उत्पीड़न की याचिका के तहत विदेश में शरण ली थी.

9. c. 36 साल
विवरण: भारतीय नौसेना का अग्रणी मिसाइल विध्वसंक ‘आईएनएस रंजीत’ 36 साल तक सेवा देने के बाद 06 मई 2019 को सेवामुक्त हो गया. आईएनएस रंजीत को 15 सितंबर 1983 को नौसेना में शामिल किया गया था.

10. d. अमेरिका
विवरण: अमेरिका ने एच1-बी वीजा के लिए आवेदन शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है. एच-1 बी वीजा गैर आव्रजक वीजा है जो अमेरिकी कंपनियों को विशिष्ट पेशों जिनमें तकनीकी या सैद्धांतिक विशेषज्ञता चाहिए होती है.

Gorky Bakshi is a content writer with 9 years of experience in education in digital and print media. He is a post-graduate in Mass Communication
... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News