साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 08 अप्रैल से 14 अप्रैल 2019 तक

Apr 14, 2019, 16:53 IST

जागरण जोश. कॉम अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें पूरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

जागरण जोश. कॉम अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें पूरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को दिए गये निर्देश में एक ईवीएम की जगह अब कितने ईवीएम व वीवीपैट पर्चियों का मिलान करने के लिए कहा है?
a.    चार
b.    पांच
c.    छह
d.    सात

2. ईएसपीएन इंडिया मल्टी-स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2018 में निम्नलिखित में से किसे सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया?
a.    विराट कोहली
b.    सौरभ चौधरी
c.    प्रदीप कुमार
d.    नीरज चोपड़ा

3. ईएसपीएन इंडिया मल्टी-स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2018 में निम्नलिखित में से किसे सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया?
a.    सानिया मिर्ज़ा
b.    साइना नेहवाल
c.    पीवी सिंधु
d.    मनु भाकर

4. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में विश्व बैंक का अध्यक्ष चुना गया है?
a.    जिम योंग
b.    डेविड माल्पास
c.    जॉर्ज कूलनी
d.    केविन क्लोनेर

5. निम्नलिखित में से किसने हाल ही में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है?
a.    अरविन्द त्यागी
b.    देवेन्द्र भदौरिया
c.    आशुतोष जैन
d.    विक्रम किर्लोस्कर

6. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत का विकास अनुमान 0.2 प्रतिशत घटाकर कितने प्रतिशत कर दिया है?
a.    7.3 प्रतिशत
b.    5.3 प्रतिशत
c.    8.3 प्रतिशत
d.    6.3 प्रतिशत

7. किस राज्य सरकार ने चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पुरैच्ची तलैवर डॉ. एमजीआर सेंट्रल रेलवे स्टेशन कर दिया है?
a.    महाराष्ट्र सरकार
b.    तमिलनाडु सरकार
c.    कर्नाटक सरकार
d.    मध्य प्रदेश सरकार

8. यूट्यूब की सीईओ सुसैन वोजसिकी ने यूट्यूब के सालाना कार्यक्रम ‘ब्रांडकास्ट इंडिया’ को संबोधित करते हुए कहा की यूट्यूब किस देश का सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ने वाला बाजार बन गया है?
a.    नेपाल
b.    चीन
c.    रूस
d.    भारत

9. भारत और किस देश की सेनाओं के बीच द्विपक्षीय अभ्यास ‘बोल्ड कुरुक्षेत्र’ झांसी की बबीना में शुरूआत हुई?
a.    सिंगापुर
b.    नेपाल
c.    चीन
d.    रूस

10. निम्न में से किस दिन विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया जाता है?
a.    05 अप्रैल
b.    02 अप्रैल
c.    10 अप्रैल
d.    30 मार्च

उत्तर:
1. b. पांच
विवरण
: पचास प्रतिशत वीवीपैट की गिनती की मांग वाली 21 विपक्षी पार्टियों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि हर विधानसभा क्षेत्र में 1 ईवीएम की जगह अब 5 ईवीएम व वीवीपैट पर्चियों का मिलान करना होगा.
    
2. d. नीरज चोपड़ा
विवरण:
भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को वर्ष 2018 का ईएसपीएन इंडिया मल्टी-स्पोर्ट्स अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाड़ी चुना गया.

3. c. पीवी सिंधु
विवरण:
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को हाल ही में ईएसपीएन इंडिया मल्टी-स्पोर्ट्स अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

4. b. डेविड माल्पास
विवरण:
अमेरिकी सरकार ने अमेरिकी वित्त विभाग के डेविड माल्पास को विश्व बैंक के 13वें अध्यक्ष के तौर पर चुना है. विश्व बैंक के कार्यकारी बोर्ड ने आम सहमति से डेविड माल्पास को विश्वबैंक के अध्यक्ष के रूप में चयन किया.

5. d. विक्रम किर्लोस्कर
विवरण:
विक्रम किर्लोस्कर ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला लिया. कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक उदय कोटक संगठन के अगले अध्यक्ष मनोनीत किये गये हैं.

6. a. 7.3 प्रतिशत
विवरण:
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत का विकास अनुमान 0.2 प्रतिशत घटाकर 7.3 प्रतिशत कर दिया है. इससे पहले अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने 2019-20 मं  भारत की विकास दर 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था.

7. b. तमिलनाडु सरकार
विवरण:
चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पुरैच्ची तलैवर डॉ. एम.जी. रामचंद्रन सेंट्रल रेलवे स्टेशन कर दिया गया है. इस आशय की विशेष अधिसूचना जारी होने के साथ ही रेल की टिकट पर यह नाम आने लगा था.

8. d. भारत
विवरण
: यूट्यूब की सीईओ सुसैन वोजसिकी ने यूट्यूब के सालाना कार्यक्रम ‘ब्रांडकास्ट इंडिया’ को संबोधित करते हुए कहा की यूट्यूब भारत का सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ने वाला बाजार है. यूट्यूब का यह वार्षिक कार्यक्रम 9 अप्रैल 2019 को मुंबई में आयोजित किया गया था.

9. a. सिंगापुर
विवरण:
भारत और सिंगापुर की सेनाओं के बीच द्विपक्षीय अभ्यास ‘बोल्ड कुरुक्षेत्र अभ्यास-2019’ की बबीना में शुरूआत हुई. समारोह में दोनों सेनाओं की टुकड़ियों ने एक साथ भाग लिया. यह संयुक्त अभ्यास 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक झांसी के बबीना में आयोजित की जा रही है.

10.  c. 10 अप्रैल
विवरण:
विश्व होम्योपैथी दिवस प्रत्येक वर्ष 10 अप्रैल को मनाया जाता है. यह दिवस होम्योपैथी के संस्थापक जर्मनी के डॉ. क्रिश्चिन फ्रेडरिक सैमुएल हैनीमैन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है.

Gorky Bakshi is a content writer with 9 years of experience in education in digital and print media. He is a post-graduate in Mass Communication
... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News