साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 25 फरवरी से 03 मार्च 2019 तक

Mar 3, 2019, 16:09 IST

जागरण जोश. कॉम अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें पूरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

Current Affairs Quiz in hindi
Current Affairs Quiz in hindi

जागरण जोश. कॉम अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें पूरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. दिल्ली सरकार द्वारा वर्ष 2019-20 के बजट के लिए शिक्षा को कितना प्रतिशत राशि आवंटित की गई है?
a.    26%
b.    30%
c.    35%
d.    42%

2. दिल्ली सरकार के एंटरप्रेन्योर करिकुलम के तहत राज्य सरकार के बजट भाषण में 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को कितनी धनराशि दिए जाने की घोषणा की गई है?
a.    4,000 रुपये
b.    3,000 रुपये
c.    2,000 रुपये
d.    1,000 रुपये

3. हरियाणा सरकार द्वारा पेश किये गये 2019-20 के बजट में पीएम किसान सम्मान निधि की तरह किसान पेंशन और अन्य योजनाओं के लिए कितनी धनराशि का प्रस्ताव किया गया है?
a.    800 करोड़ रुपये
b.    1100 करोड़ रुपये
c.    1500 करोड़ रुपये
d.    2200 करोड़ रुपये

4. हरियाणा सरकार ने बजट भाषण 2019-20 में सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के बजट में 64% बढ़ोतरी करते हुए कितनी राशि आवंटित की है?
a.    140 करोड़ 22 लाख रुपये
b.    211 करोड़ 30 लाख रुपये
c.    332 करोड़ 12 लाख रुपये
d.    400 करोड़ रुपये

5. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा हाल ही में किसे वर्ष 2018 के लिए गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया है?
a.    योहेई ससाकावा
b.    विवेकानंद केंद्र
c.    सुलभ इंटरनेशनल
d.    अक्षय पात्र

6. डीआरडीओ द्वारा भारत की किस जमीन से हवा में त्वरित मार करने वाली मिसाइल का हाल ही में परीक्षण किया गया है?
a.    LQSRM
b.    QRSAM
c.    NAAG-2
d.    PLGS-2

7. निम्नलिखित में से किस भारतीय उद्योगपति को हाल ही में ‘हुरून’ की टॉप-10 अमीर लोगों की सूची में स्थान हासिल हुआ है?
a.    अजीज प्रेमजी
b.    आनंद महिंद्रा
c.    अडानी बंधु
d.    मुकेश अंबानी

8. प्रधानमंत्री द्वारा दिल्ली के इस्कॉन में उद्घाटन की गई विश्व की सबसे बड़ी भगवदगीता का वजन कितना है?
a.    400 किग्रा
b.    600 किग्रा
c.    800 किग्रा
d.    1000 किग्रा

9. केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने जयपुर स्थित बगरु में ब्लॉक प्रिटिंग के संरक्षण हेतु किस म्यूजियम का उद्घाटन किया है?
a.    छीपा म्यूजियम
b.    तितानवाला म्यूजियम
c.    ब्लॉक प्रिटिंग म्यूजियम
d.    क्योरो प्रिंट म्यूजियम

10. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत हाल ही में कितने घरों के निर्माण को मंज़ूरी दी है?
a.    पांच लाख
b.    छह लाख
c.    सात लाख
d.    आठ लाख
11. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में एनबीटी का निदेशक नियुक्त किया गया है?
a.    आशीष प्रकाश
b.    वेदान्त कुमार झा
c.    गोविन्द प्रसाद शर्मा
d.    अरविन्द अवस्थी

12. हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा परिवार समृद्धि योजना की घोषणा की गई है? यह योजना सरकार ने राज्य के किसानों और आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों को लक्षित करके चलाई है.
a.    मध्य प्रदेश
b.    हरियाणा
c.    महाराष्ट्र
d.    उत्तर प्रदेश

13. बधिर लोगों के लिए हाल ही में इंडियन साईन लेंग्वेज के शब्दकोश का दूसरा संस्करण जारी किया गया. इसमें कितने शब्द सम्मिलित हैं?
a.    6000
b.    4000
c.    3000
d.    2000

14. हाल ही में किस कंपनी द्वारा 4जी/एलटीई और 5जी एनआर मॉडम्स के लिए भारत के प्रथम स्वदेशी तकनीक से निर्मित सेमिकंडक्टर चिप को जारी किया गया?
a.    डेटाचिप
b.    सिग्नलचिप
c.    डिजिटलचिप मेकर्स
d.    बेस्टचिप मेकर्स

15. मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने युवाओं में कौशल विकास के जरिये उन्हें काबिल बनाने के लिए किस पोर्टल को लॉन्च किया है?
a.    उद्दीपन
b.    विजेता
c.    प्रथम
d.    श्रेयस

उत्तर:

1. a. 26%
विवरण:
दिल्ली सरकार ने 26 फरवरी 2019 को वित्त वर्ष 2019-20 के लिए कुल 60,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है. वर्ष 2019-20 के लिए शिक्षा को कुल बजट का 26 प्रतिशत आवंटित किया गया है.

2. d. 1,000 रुपये
विवरण:
दिल्ली सरकार के बजट भाषण 2019-20 में एंटरप्रेन्योर करिकुलम के तहत 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को 1,000 रुपये तथा तकनीकी शिक्षा के छात्रों को 5,000 रुपये दिए जायेंगे ताकि वे अपने बिज़नेस प्लान में इसे लगा सकें.

3. c. 1500 करोड़ रुपये
विवरण:
हरियाणा सरकार के बजट 2019-20 में पीएम किसान सम्मान निधि की तरह किसान पेंशन और अन्य योजनाओं के लिए 1500 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया गया है. इससे 15 हजार मासिक से कम आय वाले और पांच एकड़ तक की भूमि के किसान परिवारों को लाभ होगा.

4. b. 211 करोड़ 30 लाख रुपये
विवरण:
हरियाणा सरकार के 2019-20 के बजट भाषण में सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के बजट में 64% बढ़ोतरी करते हुए इसके लिए 211 करोड़ 30 लाख रुपये का बजट आवंटित हुआ है. पिछले साल इस विभाग को 128 करोड़ 81 लाख रुपये का बजट मिला था.

5. a. योहेई ससाकावा
विवरण:
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 26 फरवरी 2019 को राष्ट्रपति भवन में गांधी शांति पुरस्कार प्रदान किये. योहेई ससाकावा को गांधी शांति पुरस्कार वर्ष 2018 के लिए दिया गया है.

6. b. QRSAM
विवरण:
भारत ने ज़मीन से हवा में मार करने वाली क्विक रिएक्शन मिसाइल (QRSAM) का ओडिशा के तट से सफलतापूर्वक परीक्षण किया है. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने सेना के लिए विकसित की जा रही इन दो मिसाइलों का परीक्षण किया है.

7. d. मुकेश अंबानी
विवरण:
हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में हाल ही में मुकेश अम्बानी को शामिल किया गया है. मुकेश अंबानी हुरून की सूची में शामिल होने वाले पहले भारतीय हैं.

8. c. 800 किग्रा
विवरण:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के ईस्ट ऑफ़ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर में विश्व की सबसे बड़ी भगवद गीता का उद्घाटन किया. इस महाग्रंथ का वजन 800 किलोग्राम है और इसमें 670 पृष्ठ हैं.

9. b. तितानवाला म्यूजियम
विवरण:
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने बगरू में हैंडब्लॉक प्रिंटिंग के ‘तितानवाला म्यूजियम‘ का उद्घाटन किया. बगरू की हाथ से की जाने वाली इस ब्लॉक प्रिंटिंग का इतिहास 1,000 वर्षों से भी पुराना है.

10.  a. पांच लाख
विवरण:
केन्द्रीय आवास व शहरी मामले मंत्रालय ने प्रधानमंत्री  आवास योजना (शहरी) के तहत शहरी निर्धन लोगों के लिए 5,60,695 घरों के निर्माण को मंज़ूरी दी. इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत मंज़ूर किये गये आवासों की कुल संख्या 79,04,674 पहुँच गयी है.

11. c. गोविन्द प्रसाद शर्मा
विवरण:
हाल ही में शिक्षाविद तथा लेखक गोविन्द प्रसाद शर्मा को नेशनल बुक ट्रस्ट का चेयरमैन नियुक्त किया गया है.

12. b. हरियाणा
विवरण:
हरियाणा सरकार ने एक नई परिवार समृद्धि योजना का एलान किया है. यह योजना सरकार ने राज्य के किसानों और आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों को लक्षित करके चलाई है. राज्य सरकार की यह योजना केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना से अलग होगी.

13. a. 6000
विवरण
: केन्द्रीय सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्री थावरचंद गेहलोत ने बधिर लोगों के लिए आईएसएल (इंडियन साईन लेंग्वेज) शब्दकोश के दूसरे संस्करण को लॉन्च किया. शब्दकोश में शिक्षा, कानून, चिकित्सा, तकनीक आदि विषयों के 6000 शब्द हैं.

14. b. सिग्नलचिप
विवरण
: दूरसंचार सचिव अरूणा सुंदरराजन ने नई दिल्ली में बंगलुरु स्थित सेमिकंडक्टर कंपनी “सिग्नलचिप” द्वारा 4जी/एलटीई और 5जी एनआर मॉडम्स के लिए भारत के प्रथम स्वदेशी तकनीक से निर्मित सेमिकंडक्टर चिप्स को जारी किया.

15. d. श्रेयस
विवरण:
मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने युवाओं में कौशल विकास के जरिये उन्हें काबिल बनाने के लिए ‘श्रेयस’ (स्कीम फॉर हायर एजुकेशन यूथ फॉर अप्रेंटिसशिप एंड स्किल) कार्यक्रम लॉन्च किया है.

Gorky Bakshi is a content writer with 9 years of experience in education in digital and print media. He is a post-graduate in Mass Communication
... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News