भारत निर्वाचन आयोग ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2014 के कुल 60 सीटों का परिणाम 17 मई 2014 को घोषित किया. सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने 42 सीटें जीत कर दो तिहाई बहुमत प्राप्त किया. भारतीय जनता पार्टी 11 सीटें जीत कर दूसरे स्थान पर जबकि पीपुल्स पार्टी ऑफ़ अरुणाचल 5 सीटें जीतकर तीसरे स्थान पर रही.
अरुणाचल विधानसभा 2014
भारत निर्वाचन आयोग ने अरुणाचल विधानसभा चुनाव 2014 के तिथियों की घोषणा नई दिल्ली में 11 मार्च 2014 को की.
अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ने अपने 6 मार्च 2014 के आदेश द्वारा 5वीं अरुणाचल प्रदेश विधानसभा को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया. सभी संबंधित तथ्यों को ध्यान में रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य के सभी 60 विधानसभा क्षेत्रों में 16वीं लोकसभा के आम चुनाव के साथ ही चुनाव कराने का निर्णय लिया.
राज्य में यह चुनाव 9 अप्रैल 2014 को कराए गए. अरुणाचल विधानसभा 2014 के चुनाव में कुल 78.61 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया जिसमें 76.2 प्रतिशत पुरुष मतदाता और 81.02 प्रतिशत महिला मतदाता हैं.
प्रदेश के मुख्यमंत्री
कांग्रेस नेता नबम तुकी ने लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद का शपथ 18 मई 2014 को ली.
| पार्टी का नाम | जीती गई सीटों की सख्या |
|---|---|
| भारतीय जनता पार्टी | 11 |
| भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | 42 |
| पीपुल्स पार्टी ऑफ़ अरुणाचल | 5 |
| निर्दलीय | 2 |
| कुल | 60 |

Comments
All Comments (0)
Join the conversation