इंफोसिस साइंस फाउंडेशन ने इंफोसिस पुरस्कार 2013 के विजेताओं के नामों की घोषणा 12 नवम्बर 2013 को की. यह पुरस्कार छह श्रेणियों में दिया जाता है, जिसमें इंजीनियरिंग और कंप्यूटर विज्ञान, मानविकी, जीवन विज्ञान, गणितीय विज्ञान, भौतिक विज्ञान और सामाजिक विज्ञान शामिल है. सभी विजेताओं का चयन वैज्ञानिक अनुसंधान में उत्कृष्ट उपलब्धियों और योगदान हेतु किया गया.
इसके साथ ही इंफोसिस साइंस फाउंडेशन ने वर्ष 2013 से प्रत्येक श्रेणी हेतु पुरस्कार राशि को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 55 लाख रुपये करने की घोषणा भी की. मानविकी वर्ग के लिए पुरस्कार दो विजेताओं के मध्य समान रूप से विभाजित किया जाना है.
इंफोसिस पुरस्कार 2013 के विजेताओं की सूची
1. इंजीनियरिंग और कंप्यूटर विज्ञान
प्रो रामगोपाल राव-अध्यक्ष प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ़ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एंड चीफ इन्वेस्टिगेटर, सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस इन ननोइलेकट्रोनिकस, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई.
2. मानविकी
नयनजोत लाहिड़ी (आर्कियोलॉजी), प्रोफेसर- इतिहास विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली और आयशा किदवई (भाषाविज्ञान), प्रोफेसर- सेंटर फॉर लिंग्विस्टिक्स, स्कूल ऑफ़ लैंग्वेज, लिटरेचर एंड कल्चर स्टडीज, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली.
3. जीवन विज्ञान
डॉ राजेश, गोखले, निदेशक, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद-इंस्टिट्यूट ऑफ़ गेनोमिकस एंड इन्टेग्रेटिव बायोलॉजी, नई दिल्ली.
4. गणितीय विज्ञान
राहुल पंढरीपांडे, प्रोफेसर - गणित विभाग (Eidgenossische Technische Hochschule, Zurich)
5. भौतिक विज्ञान
शिराज नवल मिनवाला, प्रोफेसर - सैद्धांतिक भौतिकी विभाग, टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ फंडामेंटल रिसर्च, मुम्बई एंड मेंबर, स्कूल ऑफ़ नेचुरल साइंसेज, इंस्टिट्यूट फॉर एडवांस्ड स्टडीज, न्यू जर्सी.
6. सामाजिक विज्ञान
अनिनहल्ली आर वासवी, वरिष्ठ फेलो, नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय, नई दिल्ली
इंफोसिस पुरस्कार
इंफोसिस ने इस पुरस्कार की शुरूआत वर्ष 2009 में की थी. वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए दिए जाने वाले पुरस्कार के अंतर्गत 55 लाख रूपए नगद, एक प्रशस्ति पत्र और एक स्वर्ण पदक प्रदान किया जाता है. यह पुरस्कार छह श्रेणियों में दिया जाता है, जिसमें इंजीनियरिंग और कंप्यूटर विज्ञान, मानविकी, जीवन विज्ञान, गणितीय विज्ञान, भौतिक विज्ञान और सामाजिक विज्ञान शामिल है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation