उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साहित्यकारों को भारत भारती पुरस्कार, महात्मा गांधी साहित्य सम्मान और हिन्दी गौरव सम्मान 22 मार्च 2013 को प्रदान किए. पुरस्कार वितरण समारोह उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के यशपाल सभागार में आयोजित किया गया. भारत भारती पुरस्कार उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान का सर्वोच्च सम्मान है. डॉ. कैलाश बाजपेयी भारत-भारती सम्मान (वर्ष 2010) प्राप्त करने के लिए अस्वस्थता के कारण सम्मान समारोह में उपस्थित नहीं हो सके. सम्मानित साहित्यकारों की सूची निम्नलिखित है.
वर्ष | भारत-भारती सम्मान | महात्मा गांधी साहित्य सम्मान | हिन्दी गौरव सम्मान |
2009 | डॉ0 महीप सिंह | डॉ. कमल किशोर गोयनका | डॉ. सरला शुक्ल |
2010 | डॉ. कैलाश बाजपेयी | मैत्रेयी पुष्पा | केपी सक्सेना |
2011 | गोविन्द मिश्र | नासिरा शर्मा | श्रीकृष्ण तिवारी |
भारत-भारती सम्मान से सम्मानित साहित्यकारों को मां गंगा की प्रतिमा, ताम्र पत्र व 2 लाख 51 हजार रुपए की धनराशि, महात्मा गाधी साहित्य सम्मान व हिन्दी गौरव सम्मान से सम्मानित साहित्यकारों को मां गंगा की प्रतिमा, ताम्र पत्र व 2 लाख रुपए की धनराशि प्रदान की गई.
अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार ने ने इन पुरस्कारों की शुरुआत की. वर्ष 2012 से सभी 108 पुरस्कार दिए जाएंगें. प्रत्येक पुरस्कारों की राशि बढाकर दोगुनी कर दी.
विदित हो कि मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सरकार ने पुरस्कारों पर रोक लगा दी थी.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation