वर्ष 2015 की ट्रिपइंडेक्स ब्रेकफास्ट रिपोर्ट 20 अक्टूबर 2015 को जारी की गयी. ट्रिप एडवाइजर द्वारा प्रायोजित यह अध्ययन इप्सोस मोरी द्वारा आयोजित किया गया.
ट्रिपइंडेक्स ब्रेकफास्ट के इस अध्ययन में चुनिंदा होटलों में एक रात के लिए रुक कर ब्रेकफास्ट सहित खर्च का अध्ययन किया गया. इसके विपरीत यह भी अध्ययन किया गया कि होटल में रुककर तथा स्थानीय रेस्टोरेंट में ब्रेकफास्ट करने पर कितना व्यय होता है.
भारत की दृष्टिकोण से, मुंबई को वैश्विक स्तर पर 11वां स्थान प्राप्त हुआ है. इसमें पाया गया कि मुंबई के एक चार सितारा होटल में ब्रेकफास्ट सहित रुकने का खर्च औसतन 9343.92 रुपये आता है. जबकि बिना ब्रेकफास्ट के यह खर्च 8932.44 रुपये है.
अध्ययन के मुख्य नतीजे
• होटल में रात भर रुकने और ब्रेकफास्ट करने पर विश्व में सबसे सस्ता स्थान ब्यूनस आयर्स है. यहां 46.38 पाउंड का खर्च आ सकता है जबकि सबसे महंगा स्थान न्यूयॉर्क है . यहां का एक रात का खर्च 342.90 पाउंड्स है.
• लंदन को इस अध्ययन में पांचवा सबसे महंगा स्थान चुना गया है यहां का खर्च 214.78 पाउंड्स है जबकि केवल होटल खर्च (204.55) के साथ यह चौथे स्थान पर मौजूद है.
• इसमें कहा गया कि स्थानीय रेस्टोरेंट में जाकर ही धन की बचत की जा सकती है. अध्ययन के अनुसार पर्यटक क्वालालंपुर में सबसे अधिक बचत कर सकते हैं. यहां वे बिना ब्रेकफास्ट के होटल पैकेज लेने पर 17.10 पाउंड्स तक बचा सकते हैं. इसके बाद सिडनी का नंबर आता है जहां पर्यटक औसतन 13.92 पाउंड्स की बचत कर सकते हैं.
• सबसे सस्ता होटल ब्रेकफास्ट इस्तांबुल, तुर्की में औसतन 3.99 की कीमत पर उपलब्ध हो सकता हैं. जबकि सबसे महंगा स्थान है ज्यूरिख, स्विट्ज़रलैंड, यहां औसतन ब्रेकफास्ट 19.29 पाउंड्स में उपलब्ध है.
• पोलैंड की राजधानी वॉरसा एवं इजिप्ट का रिसोर्ट एरिया सबसे सस्ते ब्रेकफास्ट उपलब्ध कराते हैं. दोनों स्थानों पर ब्रेकफास्ट औसतन 3.03 पाउंड्स में उपलब्ध है. जबकि हॉन्ग-कॉन्ग सबसे महंगा ब्रेकफास्ट (23.95 पाउंड्स) उपलब्ध कराये जाने वाला स्थान है.
ट्रिपइंडेक्स ब्रेकफास्ट 2015 की सूची में उन 17 शहरों को चुना गया है जिन्हें ट्रिप एड्वाईज़र पर पिछले 12 महीनों में सबसे अधिक सर्च किया गया.
ब्रेकफास्ट सहित 10 सबसे सस्ते स्थान
स्थान | स्थान | ब्रेकफास्ट सहित होटल में रुकना (एक रात) |
1 | ब्यूनस आयर्स | 46.38 पाउंड्स |
2 | मास्को, रूस | 57.03 पाउंड्स |
3. | सैन जोस, कोस्टा रिका | 58.35 पाउंड्स |
4. | वारसा, पोलैंड | 58.67 पाउंड्स |
5. | डब्रोव्निक, क्रोएशिया | 59.06 पाउंड्स |
6. | इन्ताम्बुल, तुर्की | 74.55 पाउंड्स |
7. | कुआलालंपुर, मलेशिया | 76.85 पाउंड्स |
8. | मनीला, फिलिप्पिन्स | 77.17 पाउंड्स |
9. | शर्म अल शेख, इजिप्ट | 78.36 पाउंड्स |
10. | रियो डी जेनेरियो, ब्राज़ील | 85.16 पाउंड्स |
ब्रेकफास्ट सहित 10 सबसे महंगे स्थान
स्थान | स्थान | ब्रेकफास्ट सहित होटल में रुकना (एक रात) |
1 | न्यूयॉर्क, यूएसए | 342.90 पाउंड्स |
2 | टोक्यो, जापान | 57.03 पाउंड्स |
3. | पेरिस, फ़्रांस | 58.35 पाउंड्स |
4. | दुबई, यू ए ई | 218.51 पाउंड्स |
5. | लंदन, यू के | 214.78 पाउंड्स |
6. | टोरंटो, कनाडा | 199.86 पाउंड्स |
7. | हॉन्ग-कॉन्ग | 182 पाउंड्स |
8. | एम्स्टर्डम | 178.65 पाउंड्स |
9. | सिडनी, ऑस्ट्रेलिया | 170.69 पाउंड्स |
10. | औक लैंड, न्यूज़ीलैंड | 160.31 पाउंड्स |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation