झारखंड में वरिष्ठ आइएएस अधिकारी एसके चौधरी को नया मुख्य सचिव 15 मार्च 2011 को बनाया गया. एसके चौधरी ने झारखंड के मुख्य सचिव का कार्यभार अशोक कुमार सिंह से लिया.
ज्ञातव्य हो कि पूर्व मुख्य सचिव अशोक कुमार सिंह पर राज्य की विपक्षी पार्टी ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. झारखंड सरकार ने अशोक कुमार सिंह को मुख्य सचिव से पदमुक्त कर श्रीकृष्ण लोक प्रशासन प्रशिक्षण संस्थान (ATI: Administrative Training Institute) का महानिदेशक बनाया.
अशोक कुमार सिंह का ज्यादातर सेवाकाल अविभाज्य बिहार में रहा. वर्ष 2000 में झारखंड बनने पर वह यहां चले आए. वर्ष 2005 में जब बिहार सरकार ने इनके विरुद्ध मामला चलाने की अनुमति मांगी थी, तो झारखंड सरकार ने अनुमति नहीं दी थी.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation