अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने ऑस्ट्रेलिया के स्ट्राइकर जेमी डायर (Jamie Dwyer) को वर्ष 2011 का सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी चुना. इन्हें यह पुरस्कार लगातार तीसरी बार और कुल पांच बार दिया गया. इससे पहले जेमी डायर को वर्ष 2004, 2007, 2009 और 2010 में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी चुना गया था. इनके चयन की जानकारी ऑकलैंड (न्यूजीलैंड) में 11 दिसंबर 2011 को दी गई.
ऑस्ट्रेलिया के ही मैथ्यू स्वान (Matthew Swann) को वर्ष 2011 का सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी चुना गया. विजेताओं को आकलैंड में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान एफआईएच अध्यक्ष लिएंड्रो नेग्रे ने पुरस्कार प्रदान किए. हॉलैंड-स्पेन के बीच मैच के हाफ में समारोह का आयोजन किया गया. इनसे पहले निम्नलिखित विजेताओं को यह पुरस्कार दिया गया है.
| विजेता | देश | वर्ष |
| जेमी डायर | ऑस्ट्रेलिया | 2010 |
| जेमी डायर | ऑस्ट्रेलिया | 2009 |
| पोल अमात | स्पेन | 2008 |
| जेमी डायर | ऑस्ट्रेलिया | 2007 |
| टेन डि नूइजेर | हॉलैंड | 2006 |
| टेन डि नूइजेर | हॉलैंड | 2005 |
| जेमी डायर | ऑस्ट्रेलिया | 2004 |
| टेन डि नूइजेर | हॉलैंड | 2003 |
| माइकल ग्रीन | जर्मनी | 2002 |
| फ्लोरियन कुंज | जर्मनी | 2001 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation