करेंट अफेयर्स क्विज़: 25 मई 2016

May 25, 2016, 19:30 IST

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स – दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स – दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. निशक्तजन सशक्तिकरण विभाग का नाम बदलकर अब क्या रख दिया गया है ?
a)    दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग
b)    विकलांग विभाग
c)    देवजन सशक्तिकरण विभाग
d)    अनिष्ट सशक्तिकरण विभाग

2. जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अलगाववाद की राह छोड़कर मुख्यधारा की राजनीति में शामिल हुए सज्जाद लोन को किस विभाग का मंत्री बनाया?
a)    सड़क परिवहन मंत्री
b)    खाद्य मंत्री
c)    कृषि मंत्री
d)    विज्ञान व तकनीकी विभाग मंत्री

3. कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सवादी) के वरिष्ठ नेता के. अनिरुधन का 22 मई 2016 को निधन हो गया. वे किस राज्य से संबंध रखते थे?
a)    पश्चिम बंगाल
b)    पंजाब
c)    केरल
d)    तमिलनाडु

4. हाल ही में किस वैश्विक संस्था द्वारा वन्यजीव अपराध रिपोर्ट जारी की गयी ?
a)    संयुक्त राष्ट्र ड्रग्स और अपराध कार्यालय
b)    विश्व वन्यजीव संघ
c)    विश्व जैविक संस्था
d)    विश्व आहार नियामक संस्था

5. भारतीय सैन्य अकादमी के 46 वें कमांडेंट के रूप में मई 2016 में निम्न में से किसकी नियुक्ती की गयी?
a)    लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी
b)    लेफ्टिनेंट जनरल वीके वर्मा
c)    लेफ्टिनेंट जनरल किरण खेल
d)    लेफ्टिनेंट जनरल बिक्रम सिंह

6. 23 मई 2016 को निम्न में से किसे जनजाति कार्य मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया?
a)    सुनील कुमार वर्मा
b)    योगेश भारद्वाज
c)    डॉ राजेश सिंह
d)    इनमे से कोई नहीं

7. राष्ट्रपति भवन में आयोजित 23 मई 2016 को निम्न में से किस कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने पुरस्कार विजेता शिक्षकों से मुलाकात की?
a)    इन-रेजिडेंस कार्यक्रम
b)    एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम
c)    एक शाम देश के संविधान के नाम कार्यक्रम
d)    एकीकृत जलागम प्रबंधन कार्यक्रम

8. सिर पर चोट लगने से 22 मई 2016 को अर्जेंटीना के निम्न में से किस फुटबॉल खिलाड़ी की मौत हो गयी?
a)    माइकल फावरे
b)    सर्जियो रोमेरो
c)    अगस्टिन ओरियन
d)    मार्कोस रोजो

9. जेद्दाह का इस्लामिक डेवेलपमेंट बैंक (आईडीबी) भारत के निम्न में से किस राज्य में अपनी पहली शाखा खोलने जा रहा है?
a)    बिहार
b)    झारखण्ड
c)    गुजरात
d)    राजस्थान

10. केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह द्वारा बकरियो के प्रबन्धन पर किस सुविधा का आरंभ किया गया?
a)    ई सॉफ्टवेयर
b)    डेयरी पालन
c)    खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम
d)    औद्योगिकीकरण

11. अफगान तालिबान ने अपने पूर्व नेता मुल्ला अख्तर मंसूर के मारे जाने के बाद किसे नया नेता चुना?
a)    हैदर अली
b)    अख्तर जुनैद
c)    हैबतुल्ला अखुंदजादा
d)    आदिल कुरैशी

12. निम्नलिखित में से किस भारतीय गैर-लाभकारी संगठन को "सांस्कृतिक इनोवेशन अवार्ड (भारत) 2016" के साथ सम्मानित किया गया?
a)    स्माइल फाउंडेशन
b)    रूट्स टू रूट्स
c)    नन्ही कली
d)    गूंज

13. पुस्तक “फिराख गोरखपुरी: द पोएट ऑफ़ पेन एंड एक्सटेसी’ के लेखक कौन हैं?
a)    गोपी चंद नारंग
b)    अदिति सिंह
c)    कृष्णा सेठ
d)    अजय मानसिंह

14. केंद्र सरकार द्वारा साथ किस शहर को स्मार्टसिटी के साथ पूर्वी भारत का नॉलेज हब बनाया जायेगा ?
a)    चंडीगढ़
b)    आजमगढ़
c)    रांची
d)    भोपाल

15. वर्ष 2016 में जी7 शिखर सम्मेलन जापान के किस शहर में आयोजित किया जायेगा?
a)    टोक्यो
b)    इसे-शिमा
c)    क्योटो
d)    नागासाकी


उत्तर – 1- a. दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग
2- d. विज्ञान एवं तकनीकी विभाग मंत्री
3- c. केरल
4- a. संयुक्त राष्ट्र ड्रग्स और अपराध कार्यालय
5- a. लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी
6- b. योगेश भारद्वाज
7- a. इन-रेजिडेंस कार्यक्रम
8- a. माइकल फावरे
9- c. गुजरात
10- a. ई सॉफ्टवेयर
11- c. हैबतुल्ला अखुंदजादा
12- b. रूट्स टू रूट्स
13- d. अजय मानसिंह
14- c. रांची
15- b. इसे-शिमा

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More

    यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

    एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

    AndroidIOS

    Trending

    Latest Education News