Jagranjosh आपको विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से उपयोगी करेंट अफेयर्स के विस्तृत उत्तरीय प्रश्नों की एक श्रृंखला उपलब्ध करा रहा है.
1. निम्नलिखित कौन हैं, और वे किस कारण हाल में खबरों में रहें? (प्रत्येक का उत्तर 20 शब्दों में लिखो.)
A. माइकल कैम्पबेल
B. ऑस्कर होल्डरर
C. आचल कुमार जोति
D. बिंदुमाधव जोशी
E. केवी कामत
F. द्रौपदी मुर्मू
G. सुरेंद्रजीत सिंह अहलूवालिया
H. ओ. पनीरसेल्वम
2. निम्नलिखित में से प्रत्येक पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए.
A. अटल पेंशन योजना (एपीवाई)
B. “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना
C. मैड्रिड मास्टर्स टेनिस प्रतियोगिता-2015
D. ब्रह्मोस मिसाइल
E. ब्रिटेन आम चुनाव-2015
F. नव विकास बैंक
G. एशियाई युवा एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2015
3. भारत और जापान के मध्य आपसी व्यापार और पूंजी निवेश बढ़ाने व एशिया पेसिफिक अर्थव्यस्था को समेकित करने के लिए कार्यवाही एजेंडे पर किए गए हस्ताक्षर के मुख्य बिंदु कौन- कौन से हैं? इस समझौते के संदर्भ में ‘भारत बनाम एशिया’ पर टिप्पणी कीजिए.
4. ‘प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना’ (पीएमजेजेबीवाई) के प्रावधानों का वर्णन कीजिए.
5. लोकसभा में पारित किशोर न्याय (बालकों की देखभाल और संरक्षण) विधेयक 2014 का क्या उद्देश्य है? इसके मुख्य प्रावधान क्या हैं?
6. वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक 2014 क्या है? इनके प्रावधानों को लिखो? इस विधेयक के गुण-दोष की विवेचना कीजिए?
7. भारत और रूस के बीच उच्च शिक्षा संस्थान नेटवर्क स्थापित करने हेतु कुल कितने आशय-पत्रों पर हस्ताक्षर किए गए? वर्णन करो?
8. भारत सरकार और एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के मध्य 31 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण समझौते का क्या उद्देश्य है?
9. शेर जनगणना रिपोर्ट क्या है? वर्ष 2015 के संदर्भ में इस रिपोर्ट का वर्णन कीजिए.
10. नव विकास बैंक (एनडीबी या ब्रिक्स नव विकास बैंक) क्या है? इसकी स्थापना कब हुई? इसके प्रथम अध्यक्ष का उल्लेख करते हुए बैंक के उद्देश्यों का वर्णन कीजिए.
11. मूडीज की त्रैमासिक ग्लोबल मैक्रो आउटलुक : 2015-16 रिपोर्ट क्या है? भारतीय संदर्भ में इस रिपोर्ट की विवेचना कीजिए.
12. कला धन (अज्ञात विदेशी आय और संपत्ति) और टैक्स अधिरोपण विधेयक, 2015 का वर्णन कीजिए.
13. भारत और चीन ने द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने हेतु कुल कितने समझौतों पर हस्ताक्षर किए? वर्णन कीजिए.
14. प्रधानमंत्री की दक्षिण कोरिया की यात्रा के दौरान मई 2015 में दोनों देशों के बीच कुल कितने समझौते हुए? वर्णन कीजिए.
15. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन, मंगोलिया और दक्षिण कोरिया की छह दिवसीय यात्रा का क्या उद्देश्य था? भारतीय संदर्भ में इसके महत्व की विवेचना कीजिए.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation