भारत महोत्सव का जापान के टोक्यो में 27 अक्टूबर 2014 को उद्घाटन किया गया. यह महोत्सव वर्ष भर चलने वाला महोत्सव है. इस महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय संस्कृति तथा पर्यटन राज्य मंत्री श्रीपाद नाइक और जापान के पर्यटन मंत्री अकिहिरो ओह्ता द्वारा किया गया. अगस्त 2014 में जापान की अपनी यात्रा के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान में भारत महोत्सव के आयोजन की घोषणा दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्कों को बढ़ावा देने के लिए की.
भारत महोत्सव वर्ष 1988 के बाद, जिसको लगभग 26 वर्ष हो चुके हैं, के बाद से पहली बार एक बड़े पैमाने पर, जापान में भारत के प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रतिनिधित्व करता हैं. यह भारत द्वारा आयोजित सबसे बड़ा कार्यक्रम हैं जिसमें जापान के 20 शहरों को शामिल किया गया.
महोत्सव दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है:
अक्टूबर चरण - प्रथम चरण में कलाक्षेत्र फाउंडेशन, मणिपुर नृत्य अकादमी और जापान में कुट्टीयट्टम केन्द्र द्वारा नृत्य प्रस्तुतियों की श्रृंखला शामिल हैं.
फ़रवरी 2015 - द्वितीय चरण में टोक्यो राष्ट्रीय संग्रहालय में प्रस्तुत की जाने वाली बौद्ध कला प्रदर्शनी को शामिल किया जायेगा.
अन्य कार्यक्रमों में भारत के अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिषद द्वारा आयोजित बौद्ध सम्मेलन और नव नालंदा महाविहार द्वारा बौद्ध प्रदर्शनियों का आयोजन किया जायेगा. इसके अतिरिक्त इसमें फिल्म समारोह और फ़ूड फेस्टिवल का आयोजन भी शामिल हैं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation