विभिन्न प्रकार की नकारात्मक आर्थिक परिस्थितियों के बीच जुलाई 2013 माह में देश का कुल निर्यात की वृद्धि दर पिछले वर्ष के इसी माह के मुकाबले 11.64 फीसदी अधिक रही. दूसरी ओर देश का आयात जुलाई 2013 माह में पिछले वर्ष के इसी माह के मुकाबले 6.2 फीसदी रही. वाणिज्य मंत्रालय ने जुलाई 2013 माह के आयात-निर्यात से संबंधित आकड़े 12 अगस्त 2013 को जारी किये.
जुलाई 2013 में देश का कुल निर्यात 25834.46 मिलियन अमरीकी डॉलर (154426.51 करोड़ रुपये) का हुआ जबकि जुलाई 2012 के दौरान यह आकड़ा 23140.43 मिलियन डॉलर (128417.33 करोड़ रुपये) था.
इसी प्रकार जुलाई, 2013 के दौरान आयात 38102.56 मिलियन अमरीकी डॉलर (227759.60 करोड़ रुपये) का रहा जबकि जुलाई 2012 में यह आकड़ा 40619.45 मिलियन अमरीकी डॉलर (225416.80 करोड़) तक पहुंचा था.
हालांकि निर्यात में सुधार तथा आयात में कमी के बावजूद देश का व्यापार घटा बढ़ा है. वर्तमान वित्त वर्ष के अप्रैल से जुलाई 2013 के बीच देश का अनुमानित व्यापार घाटा 62448.16 मिलियन अमेरिकी डॉलर रहा जो कि वर्ष 2012-13 के दौरान अप्रैल से जुलाई के बीच 59695.75 मिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक रहा.
आयात-निर्यात से संबंधित आकड़ों को जारी करते हुए वित्त मंत्रालय के सचिव एस आर राव ने कहा, “सरकार के द्वारा दिये गये निर्यात के प्रोत्साहन उपायों से आने वाले समय में स्थिति में अधिक सुधार होगा. वर्तमान वित्त वर्ष में हमने 10 प्रतिशत निर्यात वृद्धि का लक्ष्य रखा है. उभरते बाजारों जैसे अफ्रीका, लैटिन अमेरिका, आसियान तथा सुदूर पूर्व के देशों में निर्यात को बढ़ावा देने से देश के विदेशी व्यापार में सुधार होगा.”
निर्यात-आयात (अमरीकी मिलियन डॉलर)
| (अस्थाई) |
|
|
|
| जुलाई | अप्रैल-जुलाई |
| निर्यात (पुनर्निर्यात सहित) |
|
|
| 2012-13 | 23140.43 | 96632.20 |
| 2013-14 | 25834.46 | 98290.13 |
| वृद्धि % 2013-14/ 2012-2013 | 11.64 | -1.72 |
| आयात |
|
|
| 2012-13 | 40619.45 | 156327.95 |
| 2013-14 | 38102.56 | 160738.29 |
| वृद्धि % 2013-14/ 2012-2013 | -6.20 | 2.82 |
| व्यापार संतुलन |
|
|
| 2012-13 | -17479.02 | -59695.75 |
| 2013-14 | -12268.10 | -62448.16 |
|
|
|
|
| निर्यात-आयात : (रु. करोड़) | ||
|
|
|
|
| (अस्थाई) | जुलाई | अप्रैल-जुलाई |
|
|
|
|
| निर्यात (पुनर्निर्यात सहित) |
|
|
| 2012-13 | 128417.33 | 526301.34 |
| 2013-14 | 154426.51 | 559531.29 |
| वृद्धि % 2013-14/ 2012-2013 | 20.25 | 6.31 |
| आयात |
|
|
| 2012-13 | 225416.80 | 851289.60 |
| 2013-14 | 227759.60 | 911927.33 |
| वृद्धि % 2013-14/ 2012-2013 | 1.04 | 7.12 |
| व्यापार संतुलन |
|
|
| 2012-13 | -96999.47 | -324988.26 |
| 2013-14 | -73333.09 | -352396.04 |
स्रोत- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
Comments
All Comments (0)
Join the conversation