दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ओलंपियन ग्रेग क्लार्क को भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम का मुख्य कोच 7 अप्रैल 2013 को नियुक्त किया गया. उनके द्वारा वर्ष 2013 में भारत में होने वाले जूनियर विश्व कप के लिए भारतीय टीम को तैयार किया जाना है.
ग्रेग क्लार्क से संबंधित मुख्य तथ्य
• ग्रेग क्लार्क रांची राइनोज के मुख्य कोच थे, रांची राइनोज ने हाकी इंडिया लीग के पहले सत्र (2013) का खिताब जीता.
• 42 वर्षीय ग्रेग क्लार्क 7 वर्ष तक दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय टीम के कोच रहे हैं.
• ग्रेग क्लार्क ने 250 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, उन्होंने दो विश्व कप और दो ओलंपिक खेलों में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया है.
• वह सिडनी में वर्ष 1994 और कुआलालंपुर में वर्ष 2002 में विश्व कप, अटलांटा में वर्ष 1998 और वर्ष 2004 में एथेंस ओलंपिक में खेले हैं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation