पद्मविभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री पुरस्कार 2011

Mar 12, 2011, 14:34 IST

देश के नागरिक पुरस्कार पद्म सम्मानों के तीनों श्रेणियों अर्थात पद्मविभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री के लिए 128 व्यक्तियों का चयन वर्ष 2011के लिए किया गया. इनमें से 13 पद्मविभूषण, 31 पद्मभूषण और 84 पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित हैं. राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने संयुक्त  श्रेणी (गणनीय एक) में एक,

देश के नागरिक पुरस्कार पद्म सम्मानों के तीनों श्रेणियों अर्थात पद्मविभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री के लिए 128 व्यक्तियों का चयन वर्ष 2011के लिए किया गया. इनमें से 13 पद्मविभूषण, 31 पद्मभूषण और 84 पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित हैं. राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने संयुक्त  श्रेणी (गणनीय एक) में एक, विदेशियों/आप्रवासी भारतीयों/भारतीय मूल के व्यक्तियों/ मरणोपरांत  की श्रेणी में 12 पुरस्कार अनुमोदित किए. पद्म पुरस्कार विजेताओं में 31 महिलाएं हैं. ऐसा पहली बार हुआ कि पद्म पुरस्कारों की सूची में मीडिया का कोई भी व्यक्ति शामिल नही किया गया. लगातार तीन वर्षों से (2009, 2010, 2011) देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न नहीं दिया गया. वर्ष 2008 में भारत रत्न भीमसेन जोशी को दिया गया था. उसके बाद से वर्ष 2011 तक यह पुरस्कार किसी को नहीं दिया गया. जोशी का 24 जनवरी 2011 को निधन हो गया.

 

विदित हो कि वर्ष 2010 में 130 व्यक्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किया गया. जिसमें 6 को पद्म विभूषण 43 को पद्मभूषण और 81 को पद्मश्री दिया गया था. पद्म पुरस्कार हेतु चयनित व्यक्तियों की उदघोषणा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर 26 जनवरी को की जाती है. ये पुरस्कार सभी क्षेत्रों जैसे कला, सामाजिक कार्य, लोक-कार्य, विज्ञान और इंजीनियरी, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल-कूद, सिविल सेवा इत्यादि के संबंध में प्रदान किये जाते हैं.
पद्मविभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्मभूषण उत्कॄष्ट कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए, और पद्मश्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के फलस्वरूप प्रदान किए जाते हैं. ये पुरस्कार मार्च/अप्रैल माह के लगभग किसी भी समय राष्ट्रपति भवन में आयोजित किये जाने वाले समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाते हैं.

 

वर्ष 2011 के लिए पद्मविभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री पुरस्कार पाने वालों के नामों की सूची निम्नलिखित है.

पदम विभूषण : 1. डॉ. श्रीमती कपिला वात्स्यायन (कला और प्रशासन), 2. ए नागेश्वर राव (सिनेमा), 3. मोंटेकसिंह अहलूवालिया (योजना आयोग के उपाध्यक्ष), 4. अजीम प्रेमजी (उद्योग), 5. ब्रजेश मिश्र (प्रथम राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, सिविल सर्विसेस), 6. श्रीमती होमई व्यारावाला (प्रथम महिला फोटोग्राफी पत्रकार), 7. प्रसन्ना केशव आयंगर, 8. डॉ. अखलाक उर रहमान किदवई, 9. विजय केलकर (तीनों पब्लिक अफेयर्स), 10. पल्ले रामाराव (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग), 11. प्रोफेसर  ओट्‍टपलक्कल नीलकनंदन वेलु कुरूप, 12. डॉ. सीताकांत महापात्र (दोनों साहित्य एवं शिक्षा), 13. दिवंगत एलसी जैन (गांधीवादी अर्थशास्त्री, पब्लिक अफेयर्स).

पदम भूषण : 1. शशि कपूर (फिल्म), 2. सत्यदेव दुबे (रंगमंच), 3. वहीदा रहमान (फिल्म), 4. खय्याम (फिल्म संगीत), 5. दिवंगत दशरथ पटेल (कला), 6. कृष्ण खन्ना (पेंटिंग), 7. मदावुर वासुदेवन नायर (नृत्य कथकली), 8. रुद्रपतना कृष्णा शास्त्री श्रीकांतन (गायन), 9. सुश्री अर्पितासिंह (पेंटिंग), 10. डॉ. श्रीपति पी. बालासुब्रहमण्यम (पार्श्व गायन, संगीत, निर्देशन, अभिनय), 11. सीवी चंद्रशेखर (शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्‍यम), 12. द्विजेन मुखर्जी (कला), 13. श्रीमती राजश्री बिड़ला (आदित्य बिडला समूह की निदेशक, सामाजिक कार्य), 14. श्रीमती शोभना रानाडे (सामाजिक कार्य), 15. डॉ. सूर्यनारायण रामचंद्रन (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग), 16. एस गोपालकृष्णन (इंफोसिस के सीईओ, व्यापार एवं उद्योग), 17. योगेश चंद्र दवेश्वर (आईटीसी के अध्यक्ष, व्यापार एवं उद्योग), 18. सुश्री चंदा कोचर (आईसीआईसीआई की एमडी और सीईओ, व्यापार एवं उद्योग), 19. डॉ. के अंजी रेडडी (व्यापार एवं उद्योग), 20. अनलजीतसिंह (रैनबाक्सी, व्यापार एवं उद्योग), 21. राजेन्द्रसिंह पवार (एनआईआईटी के संस्थापक, व्यापार एवं उद्योग), 22. डॉ. गुनापति वेंकटा कृष्णा रेडडी (व्यापार एवं उद्योग), 23. अजय चौधरी (व्यापार उद्योग), 24. सुरेन्द्रसिंह (पूर्व मंत्रिमंडलीय सचिव, सिविल सेवा), 25. एमएन बुच (सिविल सेवा), 26. श्याम सरन (पूर्व विदेश सचिव एवं अमेरिका के साथ परमाणु करार वार्ता के प्रमुख अंग, सिविल सेवा), 27. थाइज जेकब सोनी जॉर्ज (साहित्य शिक्षा), 28. रामदास माधव पई (साहित्य शिक्षा), 29. सांखा घोष (साहित्य शिक्षा), 30. दिवंगत के राघवन थिरुमुलपद (आयुर्वेद), 31. दिवंगत डॉ. केकी बईरामजी ग्रांट (कॉर्डियोलॉजी)।

पदमश्री : 1. काजोल (फिल्म), 2. इरफान खान (फिल्म), 3. उषा उथुप (संगीत), 4. वीवीएस लक्ष्मण (क्रिकेट), 5. सुशील कुमार (कुश्ती), 6. तब्बू (सिनेमा), 7. कृष्णा पूनिया (चक्का फेंक), 8. नीलम मानसिंह चौधरी (रंगमंच), 9. मकरध्वज दरोगा (छाउ नृत्य), 10. शाजी नीलकंटन करुण (फिल्म निर्देशन), 11. गिरीश कासरावल्ली (फिल्म निर्माण), 12. जीव्य सोमा मासे (वार्ली पेंटिंग), 13.
सुश्री एमके सरोजा (भारतनाट्‍यम), 14. जयराम सुब्रहमण्यम (सिनेमा), 15. पंडित अजय चक्रवर्ती (भारतीय शास्त्रीय गायन), 16. श्रीमती महासुंदरी देवी (मधुबनी पेंटिंग), 17. गजम गोवर्धन (हथकरघा बुनाई), 18. सुश्री सुनयना हजारीलाल (कथक), 19. एसआर जानकीरमण (कर्नाटक गायन), 20. पेरुवनम कुट्‍टन मरार (ड्रम कंसर्ट), 21. श्रीमती कलामंडलम के पवित्रन (नृत्य मोहिनीअट्‍टम), 22. दादी दोराब पद्मजी (कठपुतली कला), 23. के. माँगीसिंह (मणिपुरी संगीत), 24. प्रहलादसिंह तिपानिया (लोक संगीत).25. ममराज अग्रवाल, 26. जाकिन अरपुत्थम, 27. सुश्री नमिता चांडी, 28. सुश्री शीला पटेल, 29. सुश्री अनीता रेड्‍डी, 30. कानूभाई हँसमुख भाई टेलर (सभी छह सामाजिक कार्य), 31. प्रोफेसर एम अन्नामलाई, 32. डॉ. महेश हरिभाई मेहता, 33. कोयंबटूर नारायण राव राघवेन्द्रन, 34. श्रीमती सुमन सहाय, 35. प्रोफेसर ईए सिद्दीक, 36. गोपालन नारायण शंकर (सभी छह विज्ञान इंजीनियरिंग), 37. मक्का रफीक अहमद, 38. कैलासम राघवेन्द्र राव (दोनों व्यापार उद्योग), 39. नारायणसिंह भाटी (सिविल सेवा), 40. पीके सेन (सिविल सेवा), 41. सुश्री शीतल महाजन (खेल पैराजंपिंग), 42. सुश्री एन. कुंजारानी देवी (भारोत्तोलन), 43. गगन नारंग (शूटिंग), 44. हरभजनसिंह (पर्वतारोहण).45. पुखराज बाफना, 46. प्रो. मंसूर हसन, 47. डॉ. श्याम प्रसाद मंडल, 48. प्रो. शिवापाथम विट्‍ठल, 49. प्रो. मदनूर अहमद अली, 50. डॉ. इंदिरा हिन्दुजा, 51. डॉ. जोस चाको पेरियाप्पुरम, 52. प्रो. एएम पिल्लै (सभी आठ चिकित्सा), 53. माहिम बोरा, 54. प्रो. पुलेला श्रीराम चंद्रू, 55. प्रवीण गार्गी, 56. डॉ. चंद्रप्रकाश देवल, 57. बलराज कोमल, 58. श्रीमती रजनी कुमार, 59. डॉ. देवानूरू महादेवा, 60. वरुण मजूमदार, 61. अव्वाई नटराजन, 62. बालाचंद्र नेमादे, 63. प्रो रियाज पंजाबी, 64. प्रो. कोनेरू रामकृष्ण राव, 65. सुश्री बुआंगी साइलो, 66. प्रो. देवीदत्त शर्मा, 67. नीलांबर देवशर्मा (सभी 15 साहित्य शिक्षा), 68. अनंत दर्शन शंकर (पब्लिक अफेयर्स), 69. सुश्री उर्वशी भूटिया (साहित्य शिक्षा), 70. प्रो. कृष्ण कुमार (साहित्य शिक्षा), 71. देवी प्रसाद द्विवेदी (साहित्य शिक्षा), 72. सुश्री ममांग दई (साहित्य शिक्षा), 73. ओम प्रकाश अग्रवाल (हैरिटेज संरक्षण), 74. मधुकर केशब धवलीकर (पुरातत्व),75. सुश्री शांति टेरेसा लाकरा (नर्सिंग), 76. गुलशन नंदा (हथकरघा प्रोत्साहन), 77. आजाद मूपेन (समाज कार्य), 78. प्रो. उपेन्द्र बख्शी (पब्लिक अफेयर्स), 79. मणिलाल भौमिक (विज्ञान इंजीनियरिंग), 80. सुब्रा सुरेश (विज्ञान इंजीनियरिंग), 81. प्रो. कार्ल हैरिंगटन (साहित्य शिक्षा), 82. मार्था चेन (समाज कार्य), 83. सतपाल खट्‍टर (व्यापार उद्योग), 84. ग्रानविले आस्टिन (शिक्षा साहित्य).

Jagranjosh
Jagranjosh

Education Desk

Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News