डोमिनिका में जन्मे ब्रिटिश वकील पेट्रीसिया स्कॉटलैंड 27 नवंबर 2015 को राष्ट्र के राष्ट्रमंडल महासचिव नियुक्त की गयी. इस नियुक्ति के साथ, पेट्रीसिया 53 सदस्यीय राष्ट्रमंडल के 66 साल के इतिहास में यह भूमिका धारण निभाने वाले पहली ब्रिटिश महिला नागरिक बन गयी.
स्कॉटलैंड एक अप्रैल 2016 को भारत के कमलेश शर्मा की उत्तराधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण करेंगी. उन्हें एक लाख साथ हजार ब्रिटिश पाउंड वेतन और साथ ही मेफेयर में एक चार मंजिला हवेली के रूप में आवासीय सुविधा भी प्रदान की जाएगी.
उनका 27 नवंबर, 2015 को माल्टा में राष्ट्रमंडल प्रमुखों की 24 वीं अधिकृत बैठक (सीएचओजीएम्) के दौरान चयन किया गया.
पेट्रीसिया स्कॉटलैंड के बारे में
• स्कॉटलैंड, 1991 में रानी की परिषद में अपनी सेवाएँ देने वाली पहली अश्वेत महिला थी.
• पेट्रीसिया स्कॉटलैंड प्रमुख वकील है और 1997 में अस्थल की बैरोनेस स्कॉटलैंड बनाया गया.
• वह 1997 में ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ लॉर्ड्स (ऊपरी सदन) की सदस्य बनी .
• वह 2003 से 2007 तक ब्रिटेन केबिनेट में राज्य मंत्री (गृह मंत्रालय) और 2001 से 2003 तक ब्रिटेन के संसदीय सचिव (लॉर्ड चांसलर का विभाग) रही.
• वह 1999 से 2001 तक विदेश और राष्ट्रमंडल कार्यालय में ब्रिटेन के राज्य अवर सचिव के रूप में कार्य रत रही.
राष्ट्रमंडल महासचिव के बारे में
• राष्ट्रमंडल महासचिव राष्ट्रमंडल सचिवालय का प्रमुख होता है, 1965 में अपनी स्थापना के बाद से ही केंद्रीय कार्यसमिति ही सर्विस करती है.
• महासचिव चार साल के अंतराल में अधिकतम दो बार अपनी सेवाएँ दे सकते हैं.
• इसकी जिमेवारियो में विश्व स्तर पर संगठन का प्रतिनिधित्व करना व लोकतांत्रिक मानकों और विकास इसके मूल्यों और सिद्धांतों को बढ़ावा देना है .
• राष्ट्रमंडल महासचिव के कार्यालय का मुख्यालय लंदन में मार्लबोरो हाउस में है
Comments
All Comments (0)
Join the conversation