भाजपा नेता मेजर जनरल भुवनचन्द्र सिंह खंडूरी उत्तराखंड राज्य के छठे मुख्यमंत्री नियुक्त

Sep 12, 2011, 18:16 IST

India Current Affairs 2011.  भारतीय जनता पार्टी के नेता भुवनचन्द्र सिंह खंडूरी को उत्तराखंड राज्य का छठा मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया. राज्य की राज्यपाल मार्गेट्र अल्वा ने इन्हें 11 सितंबर 2011 को पद एवं...

भारतीय जनता पार्टी के नेता भुवनचन्द्र सिंह खंडूरी को उत्तराखंड राज्य का छठा मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया. राज्य की राज्यपाल मार्गेट्र अल्वा ने इन्हें 11 सितंबर 2011 को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. सेवानिवृत मेजर जनरल भुवनचन्द्र सिंह खंडूरी ने अपने दूसरे कार्यकाल के लिए ईश्वर के नाम पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. इन्होंने रमेश पोखरियाल निशंक का स्थान लिया. भारतीय जनता पार्टी के नेता रमेश पोखरियाल निशंक उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पद से 10 सितंबर 2011 को इस्तीफा दे दिया था. भुवनचन्द्र सिंह खंडूरी पहली बार 8 मार्च 2007 को राज्य के मुख्यमंत्री बने थे.
 
चार बार सांसद रहे भुवनचन्द्र सिंह खंडूरी पहली बार वर्ष 1991 में गढवाल संसदीय सीट से भाजपा के टिकट पर सांसद निर्वाचित हुए थे. भाजपा के नेतृत्व में राजग शासनकाल के दौरान (वर्ष 2000-2003 तक) उन्हें केन्द्र में सड़क एवं व परिवहन मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार का मंत्री बनाया गया. वर्ष 2009 के लोकसभा चुनावों में उत्तराखंड राज्य की पांचों संसदीय सीटों पर हार के बाद भुवनचन्द्र सिंह खंडूरी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था. उन्‍होंने 25 जून 2009 को तत्कालीन राज्यपाल बी़एल़ जोशी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था. भुवनचन्द्र सिंह खंडूरी एक मात्र ऐसे व्यक्ति हैं जो राज्य के दूसरी बार मुखमंत्री बने.

विदित हो कि भाजपा के नित्यानंद स्वामी उत्तराखंड राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने, परन्तु वह केवल 11 महीने तक ही रहे. उसके बाद भाजपा के ही भगत सिंह कोशियारी मुख्यमंत्री बने. कोशियारी पांच महीने तक मुख्यमंत्री रहे लेकिन चुनाव में हार के बाद कांग्रेस सत्तासीन हुई थी. वर्ष 2007 में जब भाजपा दोबारा सत्ता में आई तो खंडूरी को मुख्यमंत्री बनाया गया. उनके बाद निशंक मुख्यमंत्री बने. भाजपा के छह वर्ष के शासनकाल में खंडूरी पांचवें मुख्यमंत्री हैं.
 
 क्रम     मुख्यमंत्रियों के नाम        कार्यकाल                                       पार्टी का नाम   
 01    नित्यानंद स्वामी           9 नवंबर 2000-29 अक्टूबर 2001  भाजपा
 02    भगत सिंह कोशियारी       30 अक्टूबर 2001-1 मार्च 2002    भाजपा
 03    नारायण दत्त तिवारी        2 मार्च 2002-7 मार्च 2007         कांग्रेस
 04    भुवनचन्द्र सिंह खंडूरी        8 मार्च 2007-23 जून 2009       भाजपा
 05    रमेश पोखरियाल निशंक     24 जून 2009-10 सितंबर 2011   भाजपा
 06    भुवनचन्द्र सिंह खंडूरी        11 सितंबर 2011                     भाजपा

Jagranjosh
Jagranjosh

Education Desk

Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News