भारत और मिस्र के मध्य चुनाव प्रबंधन और प्रशासन के क्षेत्र में सहयोग के लिए सहमति हुई. मिस्र की चुनाव समिति के प्रधान महासचिव हातेम बगाटो और भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत ने सहमति पत्र पर 18 सितंबर 2012 को हस्ताक्षर किए.
इस मौके पर मिस्र ने भारत में प्रयोग होने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम), मतदाता शिक्षा कार्यक्रम और चुनावी घोखाधड़ी को रोकने के लिए अपनाई जाने वाली तकनीकों में गहरी रुचि दिखाई.
भारत के चुनाव आयोग और मिस्र की चुनाव समिति के बीच हुई सहमति पत्र के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:
• भारत और मिस्र के मध्य चुनाव प्रबंधन तकनीक का आदान-प्रदान किया जाना है
• भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा मिस्र को उनके चुनाव कर्मचारियों को तैयार करने में मदद प्रदान की जानी है
• इंडिया इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (आईआईडीईएम) में भारत द्वारा मिस्र को प्रशिक्षण देना निर्धारित है
Comments
All Comments (0)
Join the conversation