भारतीय मूल के विक्रम जे सिंह को अमेरिका का उप सहायक रक्षामंत्री (दक्षिण एवं दक्षिण-पूर्व एशिया से जुड़े मामलों का उप सहायक रक्षा मंत्री) नियुक्त किया गया. विक्रम जे सिंह की नियुक्ति वरिष्ठ कार्यकारी सेवा के लिए की गई, और उन्हें रक्षा मंत्रालय (नीति) के कार्यालय में नियुक्त किया गया.
विक्रम जे सिंह ने राबर्ट चेर का स्थान लिया, जिन्हें उप सहायक रक्षा मंत्री (योजना) बनाया गया. विक्रम जे सिंह इससे पूर्व पेंटागन में अक्टूबर 2011 से एशिया और प्रशांत रक्षा मामलों के विभाग में वरिष्ठ सलाहकार के तौर पर काम कर रहे थे.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation