बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलोवर (14 लाख 52 हजार 922 फॉलोवर) हैं. सितंबर 2011 के चौथे सप्ताह में प्रियंका चोपड़ा ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को पछाड़ते हुए भारतीय हस्तियों में ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलोवर वाली हस्ती बनीं.
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर 14 लाख 11 हजार 593 फॉलोवर के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए. महानायक अमिताभ बच्चन ट्विटर पर 12 लाख 58 हजार 371 फॉलोवर्स के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए. किंग खान यानी शाहरुख खान 11 लाख 93 हजार 140 फॉलोवर्स के साथ चौथे नंबर पर हैं.
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को 21 हजार 193 लोगों ने लिस्टेड किया है, जबकि ट्विटर क्वीन प्रियंका चोपड़ा स्वयं 114 लोगों को फॉलो करती हैं.
प्रमुख भारतीय हस्तियों के ट्विटर फॉलोवर
• शशि थरूर- 11 लाख 47 हजार 423
• आमिर खान- 10 लाख 94 हजार 850
• सलमान खान- 10 लाख 81 हजार 282
• दीपिका पादुकोण- 10 लाख 60 हजार 488
• प्रिटी जिंटा- आठ लाख 50 हजार 219
• रितिक रोशन- आठ लाख 43 हजार 174
Comments
All Comments (0)
Join the conversation