आधुनिक भारत के आर्थिक और सामाजिक इतिहास के प्रतिष्ठित इतिहासकार तपन राय चौधरी का इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड में 26 नवंबर 2014 को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया. तपन राय चौधरी को वर्ष 2007 में भारत सरकार द्वारा साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया.
प्रोफेसर राय चौधरी वर्ष 1973 से वर्ष 1993 के बीच सेंट एंटनी कॉलेज, ऑक्सफोर्ड में आधुनिक दक्षिण एशियाई इतिहास के रीडर थे. एंटनी कॉलेज में प्रोफेसर राय चौधरी को इंडियन हिस्ट्री और सिविलाइजेशन का एड होमिनेन पद प्रदान किया गया. वह वर्ष 1993 में ऑक्सफोर्ड से सेवानिवृत्त हुए.
तपन राय चौधरी के बारे में
• तपन राय चौधरी भारतीय इतिहासकार थे.
• तपन राय चौधरी ब्रिटिश भारतीय इतिहास, भारतीय आर्थिक इतिहास और बंगाल के इतिहास के विशेषज्ञ थे.
• तपन राय चौधरी का जन्म वर्तमान में दक्षिणी बांग्लादेश में स्थित बंगाल की खाड़ी के उत्तरी किनारे के बरिसाल में 8 मई 1926 (ब्रिटिश भारत) को हुआ था.
• तपन राय ने कलकत्ता विश्वविद्यालय से 25 वर्ष की उम्र में डी फिल प्राप्त की.
• तपन राय ने नीदरलैंड के हेग में स्थित डच ईस्ट इंडिया कंपनी के अभिलेखागार और ऑक्सफोर्ड के बल्लीओल कॉलेज में वर्ष 1953-1957 के बीच दूसरी डी फिल पर कार्य किया.
तपन राय चौधरी द्वारा लिखित पुस्तकें
• बंगाल अंडर अकबर एंड जहाँगीर
• जेन कंपनी इन कोरोमंडल
• यूरोप रिकंसीडर्ड: परसेप्सन ऑफ द वेस्ट इन नाइंटिथ सेंचुरी ऑफ बंगाल
• द कैम्ब्रिज इकोनामिक हिस्ट्री ऑफ इंडिया (इरफान हबीब के साथ सह-संपादित)
• बंगालनामा (2007)
• द वर्ल्ड इन अवर टाइम
पुरस्कार और सम्मान
• अमेरिकन हिस्टोरिकल एसोसिएशन द्वारा वर्ष 1982 में वातुमुल्ल पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
• डॉक्टर ऑफ लेटर्स, वर्ष 1993, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय
• डॉक्टर ऑफ लेटर्स, कलकत्ता विश्वविद्यालय द्वारा मानद उपाधि
• डॉक्टर ऑफ लेटर्स, बर्दवान विश्वविद्यालय द्वारा मानद उपाधि
• वर्ष 2007 में तपन राय चौधरी के इतिहास में योगदान हेतु पद्म भूषण
• राष्ट्रीय अनुसंधान प्रोफेसर 2010
Comments
All Comments (0)
Join the conversation