राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने वर्ष 2012 हेतु 50 लोगों का जीवन रक्षा पदक के लिए 14 जनवरी 2013 को चयन किया. सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक हेतु 3, उत्तम जीवन रक्षा पदक हेतु 10 और जीवन रक्षा पदक हेतु 37 लोगों का चयन किया गया.
जीवन रक्षा पदक उन लोगों को दिए जाते हैं जिन्होंने किसी की जान बचाने में उत्कृष्ट मानवीयता का परिचय दिया हो. पुरस्कार स्वरूप मेडल, प्रमाण पत्र दिया जाता है. प्रमाणपत्र पर गृह मंत्री के हस्ताक्षर होते हैं. इसके अलावा पुरस्कार स्वरूप सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक पाने वाले को 1 लाख रूपए नकद, उत्तम जीवन रक्षा पदक पाने वाले को 60 हजार रूपए और जीवन रक्षा पदक पाने वाले को 40 हजार रूपए की राशि प्रदान की जाती है.
राष्ट्रपति ने निम्नलिखित व्यक्तियों को वर्ष 2012 हेतु जीवन रक्षा पदक प्रदान करने की मंजूरी दी:
सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक (3)
1. विनीथा पीके (मरणोपरांत), केरल
2. रिम्या राजप्पन (मरणोपरांत), केरल
3. संगीता अग्रवाल (मरणोपरांत), उत्तराखंड
उत्तम जीवन रक्षा पदक (10)
1. राहुल केवट, मध्य प्रदेश
2. शिवम राजेंद्र पांडे (मरणोपरांत), महाराष्ट्र
3. सी थनथूमा (मरणोपरांत), मिजोरम
4. लाएनकंगलोवा, मिजोरम
5. रमेश कोम्पाल्ली बाबू, आंध्र प्रदेश
6. लवली वर्मा (मरणोपरांत), उत्तर प्रदेश
7. क्षेत्रीमयम राकेश सिंह, मणिपुर
8. मोहम्मद निशाद वीपी, केरल
9. प्रशांता शांडलिया (खुशी), झारखंड
10. मित्तल महेंद्रभाई पटाडिया, गुजरात
जीवन रक्षक पदक (37)
1. सुरेश कुमार सीएस (मरणोपरांत), केरल
2. जिष्णु वी नायर, केरल
3. प्रदीप राय, मध्य प्रदेश
4. प्रदीप सिंगारे, मध्य प्रदेश
5. शाहीद इस्माइल इनामदार, महाराष्ट्र
6. आनंद ईश्वर माने, महाराष्ट्र
7. कांत शामरॉव माने, महाराष्ट्र
8. नितिन विलास कोरे, महाराष्ट्र
9. लालरमछन्ना, मिजोरम
10. लालछुअनलाइना, मिजोरम
11. लालरिनजुअली, मिजोरम
12. केटी छुनगंगा, मिजोरम
13. निसार खान, राजस्थान
14. अजी चेरीप्पन्नाटु कोचू, केरल
15. कार्तिक उप्पल, दिल्ली
16. शाम राज किशोर, पंजाब
17. डॉ नरेंद्र सिंह, जम्मू और कश्मीर
18. टखेलछंगबाम देवाजीत शर्मा, मणिपुर
19. सौधिता बर्मन (मरणोपरांत), पश्चिम बंगाल
20. जी परमेश्वरन, तमिलनाडू
21. एसएस मधु, कर्नाटक
22. जॉनसन टोरंगबाम, मणिपुर
23. यांडम अमरा उदय किरण, आंध्र प्रदेश
24. फुरेलटपम बोरिश शर्मा एलिअस बोडे, मणिपुर
25. दुर्गेश सिंह, छत्तीसगढ़
26. देवाशीष पांडे, छत्तीसगढ़
27. सुभम कुमार तिवारी, छत्तीसगढ़
28. राजू ध्रुव, छत्तीसगढ़
29. विपिन पटेल, छत्तीसगढ़
30. अनशीफ सीके, केरल
31. सुथ्रापु शिवा प्रसाद, आंध्र प्रदेश
32. आदित्य गोपाल (मरणोपरांत), अरूणाचल प्रदेश
33. रंजन प्रधान, छत्तीसगढ़
34. परमजीत, हरियाणा
35. शहसद के, केरल
36. डूंगर सिंह, राजस्थान
37. अंजलि सिंह गौतम, छत्तीसगढ़
Comments
All Comments (0)
Join the conversation