राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस (International Day of Older Persons) के अवसर पर प्रथम राष्ट्रीय पुरस्कार वयोश्रेष्ठ सम्मान 2013 प्रदान किये. यह पुरस्कार 8 श्रेणियों में दिया गया. अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर को मनाया जाता है.
पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की सूची निम्नलिखित है:-
• वरिष्ठ नागरिकों को सेवाएं प्रदान करने तथा जागरूकता सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ संस्थान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार वृद्ध सेवाश्रम सांगली, महाराष्ट्र को प्रदान किया गया.
• माता-पिता तथा वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण एवं कल्याण (एमडब्ल्यूपीएससी) अधिनियम, 2007 के कार्यान्वयन तथा वरिष्ठ नागरिकों को सेवाएं और सुविधाएं प्रदान करने में सर्वश्रेष्ठ राज्य के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मध्यप्रदेश के सामाजिक न्याय विभाग को दिया गया.
• शतवर्षीय वरिष्ठ नागरिक राष्ट्रीय पुरस्कार कर्नाटक की नरसम्मा को दिया गया. इन्होंने पिछले सात दशक से कर्नाटक राज्य के तुमकुर जिले के दूरस्थ ग्रामों में उल्लेखनीय प्रसाविका सेवा प्रदान कर रही हैं.
• प्रतिष्ठित माता राष्ट्रीय पुरस्कार महाराष्ट्र के सिंधूताई श्रीहरि सपकल को दिया गया.
• आजीवन उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मुंबई के विनोदभाई व्रजलाल वालिया को दिया गया. विनोदभाई व्रजलाल वालिया विगत 50 वर्षों से बोरीवली एजूकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष के पद पर सेवारत हैं. यह सोसाइटी 19,000 अधिक विद्यार्थियों के साथ 17 शैक्षिक संस्थाएं संचालित कर रही है.
• सृजनात्मक कला हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार मुंबई के नलिनी विनय मेहता को दिया गया. नलिनी विनय मेहता मूर्तिकला, पेंटिंग, नक्काशी इत्यादि जैसे सृजनात्मक कला के क्षेत्र से सक्रिय रूप से जुड़ी हैं. इन्हें भारतीय मूर्तिकला संघ द्वारा 1970 में प्रथम पुरस्कार तथा इंडो-अमरीकन सोसाइटी द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया.
• खेल तथा साहसिक कार्य के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार (पुरूष) नई दिल्ली के पुरूष एथलीट डॉ. जीएस रंघावा को प्रदान किया गया. इन्हें वर्ष 2005 में पदम श्री से सम्मानित किया गया.
• खेलों तथा साहसिक कार्य हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार (महिला) नई दिल्ली की दमयंती वी. ताम्बे को दिया गया. दमयंती वी. ताम्बे को वर्ष 1970 में अर्जुन पुरस्कार, वर्ष 1975 में उत्तर प्रदेश सरकार के लक्ष्मण पुरस्कार किया गया था तथा उन्हें राष्ट्रीय खेल संस्थान द्वारा वर्ष 1975 में रोल ऑफ ऑनर की तथा अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन संघ का वर्ष 1988 का मेरिटोरियस सर्विस अवार्ड से सम्मानित किया गया.

Comments
All Comments (0)
Join the conversation