भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता वसुंधरा राजे सिंधिया ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ 13 दिसंबर 2013 को ली. मुख्यमंत्री के क्रम में वह राज्य की 24वीं एवं व्यक्ति के क्रम में 13वीं मुख्यमंत्री बनीं. उन्होंने कांग्रेस पार्टी के अशोक गहलोत का स्थान लिया. राजस्थान के राज्यपाल मारग्रेट अल्वा ने विधानसभा परिसर में आयोजित समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी. शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह, गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमण सिंह और पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उपस्थित थे.
विधानसभा चुनाव 2013 में भाजपा ने कुल 200 में से 162 सीटें जीतकर अब तक की सबसे बड़ी चुनावी जीत दर्ज की है. विधानसभा सीट चुरू का चुनाव बसपा प्रत्याशी की मृत्यु के कारण स्थागित कर दिया गया. यह चुनाव 13 दिसंबर 2013 को कराया गया.
वसुंधरा राजे सिंधिया से संबधित मुख्य तथ्य
• वसुन्धरा राजे का जन्म 8 मार्च 1953 को मुम्बई में हुआ.
• वह ग्वालियर राजघराने की पुत्री हैं.
• वसुन्धरा राजे वर्ष 2013 के आम चुनाव में झालरापाटन विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर निर्वाचित हुईं.
• वसुन्धरा राजे सिंधिया राजस्थान राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री एवं 22वीं मुख्यमंत्री (2003-2008) बनीं.
• वह 12वीं, 13वीं, एवं 14वीं विधानसभा चुनाव में झालरापाटन से से भाजपा के टिकट पर निर्वाचित हुईं.
विधानमंडल की सदस्यता
• 1985-89 सदस्य, 8 वीं राजस्थान विधान सभा
• 2003 - 2008 सदस्य, 12वीं राजस्थान विधान सभा
• 2008-2013 सदस्य, 13वीं राजस्थान विधान सभा
• 2013 से सदस्य, 14वीं राजस्थान विधान सभा
संसद की सदस्यता
• 1989-91 सदस्य, 9वीं लोक सभा
• 1991-96 सदस्य, 10वीं लोक सभा
• 1996-98 सदस्य, 11वीं लोक सभा
• 1998-99 सदस्य, 12वीं लोक सभा
• 1999-2003 सदस्य, 13वीं लोक सभा
हीरालाल शास्त्री राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री थे. मोहन लाल सुखाडिया करीब 17 वर्ष तक मुख्यमंत्री रहे. भैरोंसिहं शेखावत तीन बार, जयनारायण व्यास, हरिदेव जोशी, अशोक गहलोत दो दो बार मुख्यमंत्री रहे. वसुंधरा राजे भी दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने की सूची में शामिल हो गई है.
राजस्थान में चार बार (13 मार्च 1967 से 26 अप्रैल 1967, 29 अप्रैल 1977 से 22 जून 1977,16 फरवरी 1980 से 8 जून 1980 और 15 दिसम्बर 1992 से 4 दिसम्बर 1993 ) तक राष्ट्रपति शासन रहा.
विदित हो कि 1 दिसंबर 2013 को राजस्थान में चुनाव कराए गए जबकि मतगणना 8 दिसंबर 2013 को की गई.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation