आईएएएफ द्वारा आयोजित 15वें विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप का शुभारम्भ 22 अगस्त 2015 को चीन की राजधानी बीजिंग के नेशनल स्टेडियम में हुआ. यह प्रतियोगिता 22 अगस्त 2015 से 30 अगस्त 2015 तक बीजिंक, चीन में होगी.
इस वर्ष इस प्रतियोगिता में कुल 207 देश भाग लेंगे.
प्रतियोगिता में भारत
इस वर्ष भारत की ओर से कुल 17 भारतीय एथलीट भाग लेंगे जिनमे से 10 महिलाएँ और 7 पुरुष होंगे.
प्रतियोगिता में भारत की ओर से निम्न एथेलीट्स भाग लेंगे
खिलाड़ी का नाम | खेल | पुरुष/ महिला |
प्रियंका पवार | 4x400 मीटर रिले | महिला |
अनु राघवन | 4x400 मीटर रिले | महिला |
ललिता बाबर | मैराथन, 3000 मीटर स्टीपलचेज़ | महिला |
विकास गौड़ा | डिस्कस थ्रो | पुरुष |
खुशबीर कौर | 20 किलोमीटर रेस वॉक | महिला |
संदीप कुमार | 50 किलोमीटर रेस वॉक | पुरुष |
टिंटू लूका | 4x400 मीटर रिले, 800 मीटर | महिला |
पूवाम्मा राजू | 4x400 मीटर रिले | महिला |
देबास्री मजूमदार | 4x400 मीटर रिले | महिला |
जिसना मैथ्यू | 4x400 मीटर रिले | महिला |
ओरचत्तेरी जैश | मैराथन | महिला |
सपना | 20 किलोमीटर रेस वॉक | महिला |
इंद्रजीत सिंह | शॉट पट | पुरुष |
मनीष सिंह | 50 किलोमीटर रेस वॉक | पुरुष |
सुधा सिंह | मैराथन | महिला |
गुरमीत सिंह | 20 किलोमीटर रेस वॉक | पुरुष |
चंदन सिंह | 20 किलोमीटर रेस वॉक | पुरुष |
बलजिंदर सिंह | 20 किलोमीटर रेस वॉक | पुरुष |
इस वर्ष प्रतियोगिता में कुल 1042 पुरुष और 889 महिला एथलीटों ने भाग लिया है.
विदित हो वर्ष 2013 में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन मोस्कवा, रूस में हुआ था . वर्ष 2013 में कुल 203 देशों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था.
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के बारे में
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन दो वर्षों के अन्तराल में इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ़ एथलेटिक्स फेडरेशन (आईएएएफ) द्वारा किया जाता है.
ध्यातव्य हो आईएएएफ द्वारा निम्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाती है
• आईएएएफ विश्व एथलेटिक्स श्रृंखला
• आईएएएफ विश्व रिले
• वन डे मीटिंग सरकेट
• आइएएएफ रोड रेस लेबल
• आइएएएफ चैलेंजस
• आइएएएफ परमिटस
• अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप, आईएएएफ विश्व एथलेटिक्स श्रृंखला का हिस्सा है. जबकी अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के अंतर्गत ओलंपिक और यूथ ओलंपिक गेम्स का आयोजन किया जाता है.
Now get latest Current Affairs on mobile, Download # 1 Current Affairs App
Comments
All Comments (0)
Join the conversation